यही नहीं दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी कराई जा रही है। उधर, बुधवार को शमसाबाद में छह स्थान पर चंबल सेंड का भंडारण पुलिस और प्रशासन की टीम ने छापेमारी कर पकड़ा। चंबल सेंड को जब्त कर भंडारण करने के वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि राजस्थान की सीमा से होने वाले अवैध खनन के वाहनों के परिवहन के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पिनाहट, शमसाबाद, फतेहपुर सीकरी, सैंया, खेरागढ़, जगनेर, इरादतनगर क्षेत्र में पुलिस की चौकसी बढ़ाई गई है। रास्तों पर कैमरे भी लगाए गए हैं। शमसाबाद में दरोगा और सिपाही की संलिप्तता सामने आई है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
यह भी पढ़ेंः- UP News: बेटे की हत्या कर थाने पहुंचा पिता, बोला- 'मैंने उसे मार दिया है, मुझे गिरफ्तार कर लो'
बुधवार की दोपहर एसडीएम फतेहाबाद विजय शर्मा, एसीपी फतेहाबाद आनंद कुमार पांडये, खनन अधिकारी आरपी सिंह ने शमसाबाद में छह स्थान पर चंबल सैंड का भंडारण पकड़ा। इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। एसीपी फतेहाबाद आनंद कुमार पांडेय ने बताया मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। एक ट्रैक्टर ट्राली, एक लोडर ट्रैक्टर भी पुलिस ने बरामद किया है।
एसडीएम फतेहाबाद विजय शर्मा ने बताया कि शमसाबाद में ऊंचा गांव निवासी महाराज सिंह ने सिकतरा में 140.14 घन मीटर और 98.28 घन मीटर चंबल सैंड का भंडारण कर रखा था। बाकलपुर में मां पीतांबरा बिल्डिंग मैटेरियल के खलक सिंह ने 15 घन मीटर चंबल सैंड, धर्मेंद्र गुप्ता ने 298 घनमीटर, आगरा रोड पर जय महाकालेश्वर बिल्डिंग मैटेरियल ने 65 घन मीटर, धमेना रोड स्थित छतर सिंह बिल्डिंग मैटेरियल ने 109 घन मीटर चंबल सैंड का भंडारण कर रखा था। इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई।