फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में दुस्साहस: भतीजी से छेड़छाड़, विरोध करने पर बुआ को जूते से पीटा...शर्म भी न आई

Mon, 31 Mar 2025 09:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में दुस्साहस की हद तो देखें। भतीजी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर बुआ की जूता से पिटाई कर दी गई। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद केस लिखा गया।
 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के  आंवलखेड़ा में कक्षा 9वीं की छात्रा से छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर पहले उसके भाई फिर शनिवार शाम को छात्रा की बुआ को जूते से पीटा गया। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित बुआ का वीडियो वायरल होने पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


परिजन का आरोप है कि दो महीने से क्षेत्र का ही विशाल धाकरे परेशान कर रहा है। स्कूल आते-जाते छेड़छाड़ करता है। छात्रा का भाई 27 मार्च को आरोपी के घर शिकायत करने गया तो उसकी पिटाई कर दी गई। भाई ने आंवलखेड़ा चौकी पर प्रार्थनापत्र दिया था, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

इधर, आरोपी के परिजन समझाैते का दबाव बनाने लगे। शनिवार शाम को छात्रा की बुआ को रास्ते में पकड़ लिया। आरोप है कि विशाल सिंह, कृपाल सिंह, श्याम सिंह और सुशांत धाकरे ने जूतों से पीटा। पुलिस के सामने भी आरोपी पक्ष धमकाते रहे। एसीपी एत्मादपुर पियूष कांत राय का कहना है कि केस दर्ज कर घायल महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  रूफटॉप में बवाल: गर्लफ्रेंड संग आए जूता कारोबारी के बेटे ने दो दोस्तों को पीटा, फिर तानी पिस्टल...मचा हड़कंप


 

आजाद समाज पार्टी ने किया ट्वीट
आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आजाद ने दलित छात्रा से छेड़छाड़ व बुआ की जूते से पिटाई की घटना के बाद एक्स पर पोस्ट किया। इसमें मुख्य आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। यह भी कहा है कि लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाया जाए।


 
विज्ञापन

दीवार पर भिड़ा दिया था सिर
पीड़ित बुआ का कहना है कि वह दलित हैं। आरोपी पक्ष लगातार धमकी दे रहे हैं। इससे परिवार में दहशत है। आरोपियों ने जूतों से पीटने के साथ ही सिर दीवार पर भिड़ा दिया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें