फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को महंगाई का बड़ा झटका: डीजल के बाद, अब डीएपी खाद के दाम में भी हुआ भारी इजाफा 

Sun, 03 Apr 2022 03:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से पहले ही किसान परेशान है, ऐसे में डीएपी खाद के दाम में भी भारी इजाफा हुआ है। डीएपी के 50 किलो के बैग पर 150 रुपये बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन
डीएपी खाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसानों द्वारा फसलों में सर्वाधिक इस्तेमाल होने वाले डीएपी खाद की कीमत 150 रुपये प्रति कट्टा बढ़ गई है। पहले 50 किलोग्राम के बैग की कीमत 1200 रुपये थी। जो अब 1350 रुपये हो गई है। उधर, यूरिया की कीमत नहीं बढ़ी, लेकिन बैग में पांच किलो माल कम हो गया है। 50 किलो की जगह यूरिया बैग में 45 किलो खाद आएगा।
विज्ञापन


जिले में पिछले साल 58 हजार मीट्रिक टन डीएपी का इस्तेमाल हुआ था। समय पर डीएपी नहीं मिलने से किसानों को परेशानी उठानी पड़ी थी। इस बार डीएपी की नई रेक पांच अप्रैल तक आगरा आ सकती है। जिला कृषि अधिकारी विनोद सिंह ने बताया कि डीएपी पर 150 रुपये बढ़ने से 1200 रुपये कीमत का बैग अब 1350 रुपये में मिलेगा। 

वहीं यूरिया का 45 किलो का बैग 267 रुपये में मिलेगा, जबकि एनपीके खाद की कीमतें कंपनी व मिश्रण के अनुपात के हिसाब से अलग-अलग हैं। आगरा में सबसे ज्यादा डीएपी व यूरिया इस्तेमाल होता है। अब जिले में जायद फसलों का सीजन शुरू हो गया है। इसमें मूंग, उड़द, मक्का इत्यादि दलहन की फसलें होंगी। इनमें डीएपी नई रेट पर किसानों को खरीदना पड़ेगा। जुलाई में धान व बाजरा की बुआई के लिए खरीफ फसल में डीएपी का इस्तेमाल होता है। 
विज्ञापन


राज्य किसान सलाहकार समिति के सदस्य बंगाली बाबू अरेला ने बताया कि खेती की लागत बढ़ रही है, लेकिन किसानों का मुनाफा नहीं बढ़ रहा है। डीएपी महंगी होने से किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। बता दें डीजल की कीमत बढ़ने से किसान पहले ही परेशान हैं। किसान की खेती का ज्यादातर काम ईधन पर निर्भर है। खेत की जुताई से लेकर कटाई और फसल को मंडी ले जाने तक किसान ट्रैक्टर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में डीजल के रेट में हुई बढ़ोतरी किसानों के सामने पहले से ही बड़ी समस्या बनी हुई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें