फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दलित दूल्हे की बरात पर हमला..क्षत्रिय सम्मेलन के बाद से जातीय तनाव, मायावती ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

Fri, 18 Apr 2025 09:02 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के एत्मादपुर में दलित दूल्हे की बरात पर हमले के बाद तनाव के हालात हैं। वहीं घटना को लेकर सियासी पारा भी चढ़ गया है। बसपा मुखिया मायावती एवं भीम आर्मी के चीफ सांसद चंद्रशेखर आजाद ने घटना को लेकर एक्स पर पोस्ट किया है।
विज्ञापन
बरात पर हमला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में क्षत्रिय करणी सेना के रक्त स्वाभिमान सम्मेलन के बाद से एत्मादपुर के गढ़ी रामी सहित कई इलाकों में जातीय तनाव के हालात हैं। सम्मेलन में हुई बयानबाजी से दलित समाज में रोष है। आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के बाद दूसरी घटना एत्मादपुर में दलित दूल्हे की पिटाई की है। दूसरी ओर, डीसीपी अतुल शर्मा ने छलेसर के मैरिज होम में पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


 

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि छलेसर में दलित दूल्हे की बरात चढ़ने से रोकने और दूल्हे को घोड़ी से उतारकर पीटने की घटना महज संयोग नहीं है। इसके पीछे गढ़ी रामी में सम्मेलन के बाद से ही जातीय तनाव की स्थिति है। क्षत्रियों के सम्मेलन के बाद ही गढ़ी गज्जू में रात को आंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त की गई थी। पुलिस प्रशासन ने तत्परता से दूसरी मूर्ति लगवाकर तनाव को टाला था।

ये भी पढ़ें-UP: आगरा में दलित युवक की बरात रोकी...बरातियों से मारपीट, दूल्हे का किया ऐसा हश्र; मच गई चीख-पुकार

 

अब छलेसर में बरात पर हुए हमले के बाद मिश्रित आबादी वाले इलाके में जातीय तनाव फैल गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस नेताओं के दबाव में है। डीसीपी अतुल शर्मा का कहना है कि जल्द ही सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। वीडियो फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं।

 

भीम आर्मी ने दिया आश्वासन
भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष रिंकू सेठ ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। बृहस्पतिवार सुबह आंबेडकर पार्क पर कार्यकर्ता एकत्रित होकर बैठक करने पहुंचे, सूचना पर एसीपी पीयूषकांत राय भी पहुंच गए। एसीपी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें-राणा सांगा विवाद: हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने दिया डीएनए जांच के लिए नमूना...सपा सांसद को दी ये चुनाैती
 

‘योगीराज में बहुजनों की सुनवाई नहीं’
भीम आर्मी के चीफ सांसद चंद्रशेखर आजाद ने छलेसर की घटना की निंदा करते हुए एक्स पर पोस्ट किया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में उत्तर प्रदेश में बहुजनों की कहीं कोई सुनवाई नहीं। न्याय की जगह जातीय दंभ का बोलबाला है। कानून नहीं, लाठी और जाति की हनक चल रही है। एत्मादपुर में हमलावरों ने खुलेआम जातीय दंभ दिखाया है। यह अत्यंत पीड़ादायक है कि एफआईआर दर्ज करने में टालमटोल की गई।

 
विज्ञापन

दलित समाज की बरात पर हमला चिंतनीय
बसपा मुखिया मायावती ने एक्स पर पोस्ट किया है कि आगरा में दलित समाज की बरात पर हमला चिंतनीय है। जातिवादी व सामंती तत्वों द्वारा हिंसा की ताजा घटना सहित यूपी के विभिन्न जिलों में भी गरीबों व दलितों आदि पर हो रहीं जुल्म-ज्यादती की बढ़ती घटनाएं अति चिंतनीय हैं। जबकि बीएसपी के शासनकाल में सरकार हमेशा अन्याय के विरुद्ध इनके साथ खड़ी हुई दिखती थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें