फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मिलावट की आशंका पर डेयरी पर छापा, पनीर-घी के नमूने सील

विज्ञापन
डेयरी में जाँच करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी व पुलिस टीम पनीर व घी के सैंपल लेते खाद्य सुरक्षा अध
विज्ञापन
अकोला। थाना कागारौल के गांव अखवाई में रविवार को पुलिस और खाद्य विभाग की टीम ने मिलावट की शिकायत पर संयुक्त रूप से न्यू साईं नाथ डेयरी पर छापेमारी की। खाद्य निरीक्षक ने डेयरी से पनीर और घी के नमूने भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। मामले में डेयरी संचालक को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि लंबे समय से मिलावटी दूध, पनीर और अन्य उत्पाद बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी। जांच के दौरान डेयरी परिसर में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई। डेयरी संचालक को आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अनुसार, प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि नमूनों में मिलावट की पुष्टि होती है तो संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें