फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आरोग्य मेले में 6725 मवेशियों को मिला इलाज

विज्ञापन
ग्रामीण मिनी स्टेडियम अकोला में पशु आरोग्य शिबिर में मौजूद चिकित्सकों की टीम।
विज्ञापन
अकोला। ग्रामीण मिनी स्टेडियम अकोला में रविवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य सेवाएं और तकनीकी जानकारी दी गई। मेले में कुल 6725 छोटे-बड़े मवेशियों को इलाज दिया गया।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य के प्रतिनिधि यशपाल सिंह राणा ने सुबह 8 बजे मेले का शुभारंभ किया। मेले में पशुपालन और अन्य विभागों के कुल 19 केंद्र लगाए गए। कृषकों और पशुपालकों को पशुओं के द्वार पर सेवा के नंबर 1962 के विषय में बताया गया। उन्हें विभागीय योजनाओं और आधुनिक पशुपालन का लाभ उठाने की जानकारी भी दी गई। टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान और बधियाकरण जैसी सेवाएं भी प्रदान की गईं। डॉ. प्रियंका शुक्ला और डॉ. विपिन कुमार ने संयुक्त रूप से संचालन किया।
अपर निदेशक श्रेणी दो निदेशालय से नोडल अधिकारी डॉ. अश्वनी तिवारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आगरा डॉ. डीके पांडे, फिरोजाबाद डॉ. उमर खान और मैनपुरी डॉ. सऊद हसन ने पशुपालकों को जानकारी दी। इस दाैरान मेला प्रभारी डॉ. सुदीप, पशु चिकित्सा अधिकारी अकोला डॉ. बृजेश यादव, ब्लाॅक प्रमुख रविंद्र सिंह उर्फ राजू प्रधान, डॉ. गंभीर सिंह चाहर और दिनेश कुमार चाहर आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें