फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढ़ापे में पकड़ा गया 24 साल से डकैत गिरधारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह (आगरा)। बासौनी के जेबरा गांव के गिरधारी पर 24 साल पहले राजस्थान और मध्य प्रदेश में पांच हत्याएं और सात डकैती की वारदात करने का आरोप है। दोनों राज्यों की पुलिस ने चार-चार हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 22 दिन से भरतपुर की डीएसटी (डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम) ने बासौनी क्षेत्र के चंबल के बीहड़ में गिरधारी की घेराबंदी कर रखी थी। पर, वह गच्चा देकर फिरोजाबाद के यमुना के बीहड़ में जा छिपा था। रविवार को डीएसटी टीम ने गिरधारी को 65 साल की उम्र में गिरफ्तार कर लिया। वह बीहड़ में छडी के सहारे चलता मिला था।
विज्ञापन

एसपी भरतपुर श्याम सिंह के मुताबिक 1998 में गिरधारी ने भरतपुर के बैर में रविंद्र सोनी के घर पर हमलाकर लूट की वारदात की थी। इसके बाद बीहड़ में चला गया था। वर्ष 2000 में बैर में ही वल्लभ के घर में डकैती डाली थी। दोनों प्रदेशों में गिरधारी के खिलाफ लूट और हत्या के कुल 12 मामले दर्ज हैं।
राजस्थान पुलिस ने 24 साल में जेबरा में गिरधारी की तलाश में कई बार दबिश दी। लेकिन हर बार चंबल नदी पार कर वह मध्य प्रदेश की सीमा में घुसकर पुलिस को चकमा देता रहा। इस बार डीएसटी ने मध्य प्रदेश और बासौनी के छोर से घेराबंदी की तो उसने फिरोजाबाद के यमुना के बीहड़ की राह पकड़ ली। पर, सर्विलांस की मदद से गिरधारी की लोकेशन को ट्रेस करते हुुए पुलिस फिरोजाबाद तक जा पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें