फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चाय बनाते समय सिलिंडर में लगी आग एक झुलसा

Mon, 03 Feb 2025 10:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर में गैस सिलिंडर में चाय बनाते समय आग लग गई। आग लगते ही उसे बुझाने की कोशिश की। कोशिश में गृहस्वामी झुलस गया। परिवार के लोगों ने जैसे-तैसे सिलिंडर को घर से बाहर निकाला और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आग लगने की घटना फिरोजपुर गांव में चंद्रपाल के हुई। बताया गया कि चंद्रपाल की पत्नी सुबह के समय घर में चाय बना रही थी। तभी सिलिंडर के रेग्यूलेटर में आग लग गई। सिलिंडर में आग लगते ही चंद्रपाल की पत्नी ने चीखपुकार मचा दी। चंद्रपाल ने हिम्मत दिखाते हुए सिलिंडर की आग बुझाने की कोशिश की। आग न बुझने पर उसने सिलिंडर को घर से बाहर निकाल दिया। जिससे वह झुलस गया। अन्य ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए। समय ने पानी व बोरा गीला करके आग को जैसे तैस बुझाया। काफी देर तक गांव में अफरा तफरी का माहाैल रहा। चंद्रपाल को अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें