फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाजार से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन व सफाई कार्य शुरू

Mon, 03 Feb 2025 10:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नगर पालिका कर्मियों ने बाजार से रात में डूर टू डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान शुरू किया है। इस दौरान सफाई कर्मियों ने शहर में सफाई करने के बाद कूड़ा उठाया। वहीं कर्मियों ने दुकानदारों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

नगर पालिका ने शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए शनिवार को डूर टू डोर अभियान शुरू किया। इसके तहत स्वच्छता टीम वार्डों में पहुंचकर घरों से कूड़ा कलेक्शन करेगी। रविवार की रात में सफाई कर्मियों ने बाजारों में स्वच्छता अभियान चलाया।
नदरई गेट ,बिलराम गेट,सहावर गेट और सोरों गेट बाजार में पहुंचकर कर्मियों ने साफ सफाई की। इसके बाद उन्होंने दुकानदारों के प्रतिष्ठान से कूड़-कचरा एकत्रित किया। इस कार्य को करने के पालिका ने बाजार में दो टीमें लगाई है। बाजार से कूड़ा एकत्रित करने के बाद उसे एक नियत स्थान पर फेंका जाएगा। अधिशाषी अधिकारी पूजा श्रीवास्तव ने कि बताया डोर-टू-डोर कूडा कलेक्षन में 13 गाडियां, 13 ई-रिक्शा, 7 ट्रैक्टर, व 4 लोडर वाहन लगाए हैं। सभी वाहनों में जीपीएस लगाए हैं। लोगों से शहर को स्वच्छ रखने में पालिका का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें