फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ग्राम नदरई के निकट बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रेफर कर दिया। कोतवाली के ग्राम बरेला निवासी ओमवीर (61) गांव से साइकिल पर सवार होकर नदरई में बाजार करने जा रहा था। नदरई से कुछ पहले ही बाइक सवार प्रशांत (21) पुत्र राजबाबू निवासी बदरिया सोरों ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रशांत रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए ननिहला एटा जा रहा था। हादसे में उसके भी गंभीर चोट आ गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन

सड़क हादसे में दंपती व पुत्री घायल
कासगंज। ढोलना के बाहिदपुर के निकट प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती व पुत्री घायल हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने पति को गंभीर हालत में रेफर कर दिया है। अलीगढ़ के अलखपुर बरला निवासी विजेंद्र (35) पुत्र करन सिंह पत्नी राखी व पुत्री चांदनी के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए पत्नी के भाई श्याम बाबू के घर बिलराम आ रहे थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। विजेंद्र के गंभीर चोटें आने के कारण रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें