फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मैसेज आया और न ओटीपी...खाते से निकल गए सात लाख रुपये, बैंक जाने पर हुई जानकारी; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 02 Nov 2025 03:21 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

एक महिला के खाते से सात लाख रुपये पार हो गए। महिला जब बैंक गईं तो उन्हें खाते से रुपये निकलने की जानकारी हुई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
साइबर अपराधी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की एक महिला के खाते से साइबर ठगों ने 7 लाख 24 हजार की ठगी कर ली। धनराशि के ट्रांजेक्शन का कोई मैसेज या ओटीपी नहीं आया। पीड़िता ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


जगदीशपुरा के महारानीबाग निवासी अभिलाषा देवी ने पुलिस को बताया कि उनके खाते से 17 अक्टूबर को 3 लाख 63 हजार और 18 अक्टूबर को 3 लाख 61 हजार रुपये साइबर ठगों ने निकाले है। बैंक जाने पर उनको ठगी होने की जानकारी हुई। 

बैंक कर्मियों से खाते से रुपये निकलने के बारे में पूछा, तो स्टेटमेंट निकाल कर दे दिया। इसके बाद बैंक खाता फ्रीज कर दिया। उन्होंने बताया कि धनराशि ट्रांसफर व कटने का कोई मैसेज नहीं आया था। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें