फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रोटावेटर की चपेट में आकर किशोर की मौत, खून से लथपथ बेटे की लाश देख परिवार में मच गई चीखपुकार

Sun, 02 Nov 2025 02:16 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

किशोर अपने साथियों के साथ गांव से थोड़ी दूर स्थित खेल रहा था। जहां खेत में ट्रैक्टर रोटावेटर से जुताई कर रहा था। इसी दाैरान किशोर की रोटावेटर की चपेट में आकर माैत हो गई। 
विज्ञापन
पुलिस ने कब्जे में लिया रोटावेटर और ट्रैक्टर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेत की जुताई कर रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने 14 वर्षीय एक किशोर की रोटा वेटर में शनिवार शाम को फंसकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भिजवाया है। किशोर, बच्चों के साथ खेत पर खेल रहा था। वहीं, फरिहा की एक महिला की ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र की लाइनपार पुलिस चौकी अंतर्गत गांव नगला तेजा निवासी चंद्रशेखर का 14 वर्षीय पुत्र राहुल अपने साथियों के साथ गांव से थोड़ी दूर स्थित खेल रहा था। जहां खेत में ट्रैक्टर रोटावेटर से जुताई कर रहा था। इसी बीच राहुल ट्रैक्टर की चपेट में आकर रोटावेटर में फंस गया। 

हादसा होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भिजवाया दिया। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह का कहना है कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की मौत हुई है। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। चालक फरार हो गया है। वहीं, मीरा देवी (65) सेटई, फरिहा की उपचार के दौरान ट्रामा सेंटर में शनिवार देर शाम मौत हो गई। परिजन के कहने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें