एपीके फाइल डाउनलोड हो जाने के कारण मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद 3 से 6 नवंबर के बीच उनके आईसीआईसीआई बैंक के खाते से 6.85 लाख रुपये निकाल लिए। बैंक से जानकारी करने पर धोखाधड़ी का पता चला। उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के लिए गूगल पर मोबाइल नंबर खोजना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने व्हाट्सएप पर अपॉइंटमेंट बुकिंग की एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद बैंक खाते से चार दिन में 6.85 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित को खाते से रकम निकलने की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। मामले में थाना साइबर क्राइम में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस खातों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
नई आबादी, नगला अजीता निवासी शिवशंकर शर्मा ने बताया कि वो 2 नवंबर को डॉ. विवेक अग्रवाल का अपॉइंटमेंट लेने के लिए गूगल पर नंबर खोज रहे थे। काफी खोजने पर भी नंबर नहीं मिला। बाद में उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक व्यक्ति ने मैसेज किया। इस पर अपॉइंटमेंट बुकिंग एपीके लिखा हुआ था। एपीके फाइल डाउनलोड हो जाने के कारण मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद 3 से 6 नवंबर के बीच उनके आईसीआईसीआई बैंक के खाते से 6.85 लाख रुपये निकाल लिए। बैंक से जानकारी करने पर धोखाधड़ी का पता चला। उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
गूगल से कोई नंबर मिले तो सही और गलत की जांच करें
डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि गूगल पर मिले मोबाइल नंबर की जांच करनी चाहिए। तब भरोसा करना चाहिए। मोबाइल पर अनजान नंबर से आने वाली एपीके फाइल से सावधान रहें। इस पर कभी भी क्लिक नहीं करना चाहिए। इसके माध्यम से साइबर अपराधी लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। फाइल डाउनलोड होने के बाद मोबाइल का एक्सेस साइबर अपराधियों के पास पहुंच जाता है। इसके बाद वो मोबाइल में ई-वॉलेट के माध्यम से रकम ट्रांसफर कर लेते हैं।