फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: नामी कंपनी का फोन दिलाने का लालच देकर ठगा किशोर, रकम की खाते में ट्रांसफर

Mon, 17 Aug 2020 04:33 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

  • खाते में डलवाए 3500 रुपये
  • कोतवाली में शिकायत करने पहुंचा पीड़ित
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी की पंजाबी कॉलोनी निवासी एक किशोर ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। एक शातिर ठग ने उसे नामचीन कंपनी का एक फोन महज 35 सौ रुपये में दिए जाने की बात कहकर खाते में रुपये डलवा लिए गए, लेकिन डिलीवरी से एक दिन पूर्व ही नंबर ब्लॉक कर दिया। सोमवार को पीड़ित कोतवाली में शिकायत करने पहुंचा।
विज्ञापन


शहर के पंजाबी कॉलोनी निवासी एक किशोर का फोन पर किसी तरह एक व्यक्ति से संपर्क हुआ। दोनों ने व्हाट्सएप पर बातचीत की तो उक्त व्यक्ति द्वारा किशोर से कहा गया कि एप्पल कंपनी का एक फोन उसे महज 3500 रुपये में मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: मैनपुरी में संक्रामक बीमारियों का प्रकोप, 24 घंटे में सात लोगों की मौत से हड़कंप
विज्ञापन


किशोर शातिर की बातों में आ गया और मोबाइल लेने की इच्छा जताई। शातिर ने एक वीडियो भेजकर उसे मोबाइल की खूबियां बताईं। एक खाता नंबर बताया और उसमें ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर करने की बात कही। ठग की बातों में आकर किशोर ने ठग के खाते में दो बार में 3500 रुपये जमा करा दिए। डिलीवरी की तारीख 18 अगस्त तय हुई, लेकिन इस बीच जब किशोर ने उक्त व्यक्ति से संपर्क किया तो वह बात करने को तैयार नहीं हुआ। नंबर भी ब्लॉक कर दिया।
विज्ञापन

किशोर ने अपने जान पहचान के कई लोगों द्वारा बात करने की कोशिश की, लेकिन ठग बात करने पर राजी नहीं हुआ। 3500 रुपये ठगे जाने के बाद सोमवार को पीड़ित कोतवाली पहुंचा। उसका कहना है कि वह अब अपने रुपये वापस चाहता है और ठग को सजा दिलाना चाहता है।             
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें