फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: साइबर अपराधियों ने मजदूर को बनाया शिकार, एक मिनट में खाते से निकाले लिए 40 हजार रुपये

Sat, 08 Jan 2022 12:04 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में साइबर अपराधियों ने एक मजदूर की जमापूंजी पर हाथ साफ कर दिया। मजदूर के खाते में जमा 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। जब मोबाइल पर रकम निकलने का मैसेज आया तो उसके होश उड़ गए। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर अपराधियों ने आगरा के थाना ताजगंज के बसई खुर्द निवासी एक मजदूर के खाते से एक मिनट में 40 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि मामले में तीन दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। थाना पुलिस का कहना है कि साइबर सेल को रिपोर्ट भेजी गई है।

विज्ञापन

रूप सिंह मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि उनका खाता भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में है। चार जनवरी को उनके मोबाइल पर रात 8:40 बजे से लेकर 8:41 बजे तक चार मैसेज आए। इसमें एटीएम से 10-10 हजार रुपये चार बारे में निकलने की जानकारी थी। यह देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने बैंक में फोन करके अपना एटीएम कार्ड और खाता बंद करा दिया। 
एटीएम कार्ड से निकाली गई रकम 
रूप सिंह ने पांच जनवरी को पुलिस को सूचना दी। उनके पास न तो किसी का कॉल आया और न ही ओटीपी किसी से साझा किया। एटीएम कार्ड भी उनके पास है। रकम एटीएम कार्ड से ही निकाली गई है। यह कैसे हो गया? यह नहीं पता चल रहा। तीन दिन बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। साइबर सेल में रिपोर्ट तक नहीं भेजी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर सेल से कराई जा रही जांच
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार बालियान का कहना है कि रिपोर्ट बनाकर साइबर सेल में भेजी गई है। साइबर सेल जांच करेगी। यह पता किया जाएगा कि रुपये कैसे निकाले गए। रुपये एटीएम से निकले तो किस एटीएम से निकले। इसमें आरोपी के फुटेज भी आए होंगे।

रुपये निकालते समय बरतें सावधानी
एडीजी जोन राजीव कृष्ण के मुताबिक, एटीएम से रुपये निकालते समय सावधानी बरतनी चाहिए। गार्ड वाले एटीएम से ही रुपये निकालने चाहिए। पिन हाथ से ढककर ही डालना चाहिए। अपने खाते और कार्ड की जानकारी फोन पर किसी अंजान व्यक्ति को नहीं देनी चाहिए। ओटीपी किसी को नहीं बताएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें