फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक प्रबंधक से ठगी: ग्राहकों को देते हैं साइबर अपराधियों से सावधान रहने की सलाह, खुद के खाते से गवांए 37 हजार

Wed, 08 Feb 2023 03:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

हैरानी की बात ये है कि जब बैंक प्रबंधक के खाते से रकम कटने का मैसेज आया, तब वे बैंक में मौजूद थे। डेबिट कार्ड भी उनके पास ही था। 
विज्ञापन
साइबर क्राइम का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में साइबर अपराधियों ने बैंक प्रबंधक के खाते में सेंध लगा ली। यूनियन बैंक की दयालबाग शाखा के प्रबंधक के खाते से 37 हजार रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर मैसेज आने पर उन्हें जानकारी हुई। डेबिट कार्ड उनके पास ही था। मामले में थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को आशंका है कि साइबर अपराधियों ने खाते में सेंध लगाई है।
विज्ञापन


आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर पांच निवासी नवल किशोर यूनियन बैंक की दयालबाग शाखा में प्रबंधक हैं। उनका खाता भारतीय स्टेट बैंक की घिरोर शाखा में है। उन्होंने थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कराया है। 18 जनवरी की सुबह वह बैंक में मौजूद थे। तभी खाते से रुपये निकलने के मैसेज आने लगे। उनके खाते से 5 बार में 37 हजार रुपये निकाल लिए गए। डेबिट कार्ड नवल किशोर के पास ही मौजूद था। पुलिस जांच कर रही है कि रकम कैसे निकली। थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह का कहना है कि बैंक से जानकारी मांगी गई है। प्रथम दृष्ट्या मामला क्लोन डेबिट कार्ड से रकम निकालने का लग रहा है।

 

डेबिट कार्ड बदलकर खाते से निकाले 2.05 लाख रुपये

लोहामंडी क्षेत्र स्थित सिरकी मंडी में एटीएम केबिन में एक महिला का बहाने से डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 2.05 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीडि़ता ने थाना में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस एटीएम केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक कर रही है।

पीड़ित माधव कुंज, प्रताप नगर निवासी कविता सिंह ने पुलिस को बताया कि वह 3 फरवरी को सिरकी मंडी स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से रुपये निकालने गई थीं। बेटा भी उनके साथ था। उन्होंने अपना डेबिट कार्ड मशीन में लगाकर पिन डाला ही था कि केबिन में एक युवक आ गया। युवक ने एटीएम की स्क्रीन का एक बटन दबा दिया। इस दौरान उनका डेबिट कार्ड निकालकर अपने हाथ में लेकर बदल दिया। इसके बाद उन्हें थमा दिया। वह कुछ समझ पातीं तब तक युवक वहां से चला गया। रुपये नहीं निकलने पर वह वापस घर चली आईं।

कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर खाते से रुपये निकलने के मैसेज आने लगे। उन्होंने एचडीएफसी बैंक जाकर खाता बंद कराया। कार्ड भी बंद करा दिया। तब तक खाते से 2.05 लाख रुपये निकाल लिए गए थे। मामले में थाना लोहामंडी में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस का कहना है कि डेबिट कार्ड बदलकर खाते से रकम निकाली गई है। रकम निकालने वाले युवक की पहचान की जा रही है। इसके लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं।

 
विज्ञापन

ध्यान रखें

- एटीएम में रुपये निकालने जाएं तो केबिन में किसी अन्य व्यक्ति को नहीं आने दें।
- डेबिट कार्ड मशीन में लगाने से पहले यह देख लें कि कार्ड लगाने वाले स्थान पर कोई अतिरिक्त मशीन तो नहीं लगी है।

- स्क्रीन के पास कोई सूक्ष्म कैमरा तो नहीं लगा हुआ है। अगर लगा है तो रुपये नहीं निकालने चाहिए।
- डेबिट कार्ड का पिन डालते समय कीपैड हाथ से ढक लें। अपने पीछे किसी व्यक्ति को खड़ा नहीं होने दें। एक बार में एक ही व्यक्ति केबिन में होना चाहिए।

- एटीएम केबिन में मदद की बात करने वालों से सावधान रहें। ऐसे में एटीएम से रुपये नहीं निकालें। गार्ड वाले एटीएम से ही रुपये निकालने जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें