परिजन ने बताया कि वह नई बहू को विदा कराकर घर लौट रहे थे। जब गाड़ी बनारस स्टेशन पर पहुंची तो यहां एक युवक गाड़ी पर चढ़ा। वह भी बगल में बैठ गया। धीरे-धीरे उसने बातचीत शुरू की और घुल मिल गया। बातचीत करते हुए कुछ घंटे बीच गए। अब तक वह अंजान युवक परिवार के साथ घुल मिल चुका था।
बताया कि गाड़ी शाम के 6.44 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंच गई। यहां वह युवक परिवार के सभी लोगों के लिए चाय लेकर आया। उसने दूल्हा सहित सभी लोगों को चाय पिलाई और बिल्किट खिलाया। इसके बाद सभी लोग बेहोश हो गए। परिजन का कहना है कि बहू जेवर, नगदी, कपड़ों सहित कीमती सामान से भरा बैग लेकर उसी युवक के साथ फुर्र हो गई।
परिजनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया
बताया कि इटावा के भूपत स्टेशन पर जब उन लोगों को होश आया तो उन्होंने आसपास के लोगों को आपबीती बताई। रेल कर्मियों को जब इस घटनाक्रम की जानकारी हुई तो उन्होंने अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद आगरा मंडल की जीआरपी टीम ने सभी यात्रियों को स्टेशन पर उतारा। यहां उनके रिश्तेदारों की मदद से उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया।