फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: साइबर अपराधियों ने 12 हजार में आईफोन का झांसा देकर ठगे 32 हजार, छात्र को बनाया शिकार

Wed, 23 Feb 2022 06:27 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में साइबर अपराधियों ने एक छात्र को ठगी का शिकार बनाया। उसे सस्ता आईफोन बेचने का झांसा देकर 32 हजार रुपये ठग लिए. 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में साइबर अपराधियों ने सैन्य कर्मी बनकर बीए के छात्र को अपना शिकार बना लिया। 60 हजार का आईफोन 12 हजार में बेचने का झांसा दिया। इसके बाद खाते में 32 हजार रुपये जमा करा लिए। पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत की है।

विज्ञापन


सदर निवासी छात्र हेमंत ने बताया कि उसके दोस्त ने फेसबुक पर दो दिन पहले एक विज्ञापन देखा था। इसमें 60 हजार रुपये का आईफोन 12 हजार रुपये में देने की बात लिखी थी। इस पर दोस्त ने उसे बताया। मोबाइल पसंद आने पर विज्ञापन में दिए नंबर पर कॉल किया। एक व्यक्ति ने रिसीव किया।

उसने कहा कि वो सेना में है। उसकी पोस्टिंग दूसरे राज्य में होने वाली है। वहां मोबाइल का प्रयोग नहीं कर सकते हैं। इसलिए अपना नया आईफोन बेच रहा है। यह सुनकर हेमंत तैयार हो गया। साइबर अपराधी ने उसे अपना फोटो भी भेज दिया। इस पर उसे विश्वास हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बार में जमा कराई रकम

साइबर अपराधी ने हेमंत से पहले तीन बार में 12 हजार रुपये जमा करा लिए। इसके बावजूद रकम की मांग बंद नहीं की। उससे कहा कि वह इतनी रकम और जमा कर दे। इसके बाद ही मोबाइल भेजेगा, जितनी रकम ज्यादा आएगी, वह वापस कर देगा। इससे हेमंत झांसे में आ गया।

उसने 12 हजार और जमा कर दिए। इसके बाद बहाना बनाकर आठ हजार रुपये और जमा करा लिए। ठगी का पता चलने पर हेमंत ने अपनी रकम वापस मांगी। इस पर आरोपी ने मोबाइल नंबर बंद कर लिया। हेमंत ने बुधवार को साइबर सेल में शिकायत की।

जागरूकता से बचाव संभव

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि साइबर अपराधी नए-नए तरीके अपनाकर लोगों कोे ठगी का शिकार बनाते हैं। अधिक कीमत का सामाना कम कीमत में देने का झांसा देते हैं। ऐसे में सावधान रहें। सामान मिलने पर ही भुगतान करें। 

पहले से रकम जमा करने के लिए कहा जाए तो समझ जाएं ठगी होने वाली है। फोन पर किसी को अपने खाते और एटीएम कार्ड की जानकारी नहीं दें। साइबर ठगी होने पर तुरंत पुलिस की मदद लें। जागरूकता से ही बचाव संभव है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें