फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: होली के शुभकामना संदेश के बहाने जाल में फंसा सकते हैं अपराधी, अंजान लिंक पर नहीं करें क्लिक 

Fri, 18 Mar 2022 11:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एसएसपी ने कहा कि अंजान लिंक पर भूल से भी क्लिक नहीं करें। किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी होने पर पुलिस की सहायता लें। अपराधी  शुभकामना संदेश के बहाने जाल में फंसा सकते हैं।
विज्ञापन
साइबर क्राइम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के पर्व पर साइबर अपराधी सक्रिय हो गए हैं। लोगों को जाल में फंसाने का नया तरीका खोज निकाला है। इसलिए होली के बधाई संदेश के किसी भी लिंक को क्लिक करने से पहले 100 बार सोच लें, नहीं तो बड़ी धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। एसएसपी आगरा ने बताया कि साइबर अपराधी होली के शुभकामना संदेश के बहाने लोगों को अपने जाल में फंसा सकते हैं। पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है। लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश भेजकर साइबर अपराधियों से सावधान रहने की सलाह दी जा रही है।

विज्ञापन


एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि होली की छुट्टी होने की वजह से बैंक बंद हैं। लोग एटीएम से कैश निकालने जाएंगे। ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है। कोई अंजान व्यक्ति रिश्तेदार, दोस्त और परिचित बनकर कॉल करता है। शुभकामना देने के बहाने रुपये ट्रांसफर करने, गिफ्ट भेजने की बात करता है तो झांसे में नहीं आएं। 

किसी के कहने पर डाउनलोड ना करें कोई एप  

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि किसी अंजान लिंक पर क्लिक नहीं करें। किसी के कहने पर मोबाइल में कोई एप डाउनलोड नहीं करें। इंटरनेट पर खोजे गए ग्राहक सेवा प्रतिनिधि के नंबर गलत भी हो सकते हैं। इसकी सत्यता पता कर लें। साइबर धोखाधड़ी होने पर पुलिस की सहायता लें। बता दें हाल ही में आगरा में एक युवती के साथ बड़ी धोखाधड़ी का माामला सामने आया था, जिसमें  साइबर अपराधी ने उसके मोबाइल में एनी डेस्क एप डाउनलोड कराने के बाद बैंक खाते से रकम पार कर ली थी।

ये सावधानी है जरूरी

-ऐसे एटीएम पर जाने से बचें, जहां पर गार्ड नहीं रहता है। 

विज्ञापन

-सुनिश्चित कर लें कि एटीएम में कोई अतिरिक्त मशीन तो नहीं लगी है, जिससे कार्ड का डाटा कॉपी हो जाए। 
-किसी अंजान व्यक्ति की मदद नहीं लें। केबिन में दूसरा व्यक्ति होने पर पैसा नहीं निकालें। 
-अपना पिन किसी को नहीं बताएं। हाथ से छिपाकर ही पिन नंबर दर्ज करना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें