एक साथी फरार
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एटीएम केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए। इसमें फिरोजाबाद के संगम नगर निवासी संजय राठौर के बारे में पता चला। वह अपने साथियों के साथ वारदात करता है। बृहस्पतिवार को उसको रोहता से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 75500 रुपये, एक एटीएम कार्ड बरामद किया गया है। उसका एक साथी प्रेम राठौर फरार है।
एटीएम के कार्ड स्लॉट में फंसा देते हैं कागज
पुलिस के मुताबिक, आरोपी संजय राठौर ने पूछताछ में बताया कि वह ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं है। काम नहीं मिला तो वह इसी तरह से एटीएम में लोगों के साथ धोखाधड़ी करने लगा। इसमें उसका साथी फिरोजाबाद निवासी प्रेम राठौर भी शामिल रहता है। वह दोनों ऐसे एटीएम में जाते हैं, जहां पर गार्ड तैनात नहीं रहता है। एटीएम केबिन में खड़े हो जाते हैं। वह एटीएम के कार्ड लगाने वाले स्लॉट में कागज फंसा देते हैं। इस कारण कार्ड लगाने पर भी काम नहीं करता है। इससे रुपये नहीं निकलते। जो लोग रुपये निकालने आते हैं, उनके पीछे खड़े होकर उनके एटीएम का पिन देखते रहते हैं। जब लोग रुपये नहीं निकलने की शिकायत करते हैं तो उनके पास मदद के लिए चले जाते हैं। एक साथी बात करता है दूसरा एटीएम कार्ड बदलकर दे देता है। एटीएम केबिन से पीड़ित के बाहर निकलते ही खाते से रकम निकाल लेते हैं। पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें:
मैनपुरी: बुखार से वृद्धा सहित दो महिलाओं की मौत, अस्पताल में 37 मरीज भर्ती