अनजान लिंक पर नहीं करें क्लिक
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मोबाइल पर आने वाले बोनस और रिवार्ड प्वाइंट दिलाने वाले हर मैसेज पर विश्वास नहीं करना चाहिए। अगर, किसी मैसेज में ऑनलाइन क्रिकेट आदि खिलाने की बात कही जाती है, लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है तो उसकी सत्यता की जांच कर लें।
अनजान नंबर से आने वाले लिंक पर क्लिक नहीं करें। यह साइबर अपराधियों के भी हो सकते हैं। वह लिंक पर क्लिक कराकर खाते से रकम निकाल सकते हैं। खाते की जानकारी किसी अंजान व्यक्ति को नहीं बताएं। फोन पर भी नहीं देनी चाहिए। अगर, कोई नौकरी दिलाने आदि के नाम पर रकम जमा करने के लिए कहता है तो समझ जाएं धोखाधड़ी कर रहा है।