फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल में करंट आया, झुलसकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पोल में करंट आया, झुलसकर किसान की मौत
विज्ञापन

- फसल को निराश्रितों जानवरों से बचाने के लिए बांध रहा था कटीले तार
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला(फिरोजाबाद)। खेत में खड़ी फसल को छुट्टा पशुओं से बचाने के लिए किसान कंटीले तार लगा रहा था। इसी दौरान पोल से कंटीला तार छूने पर वह इसमें प्रवाहित करंट से झुलस गया और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र के गांव उलाऊ का है। गांव निवासी महेशचंद्र यादव (53) खेती करते थे। वे मंगलवार शाम पांच बजे करीब छुट्टा पशुओं से फसल को बचाने के लिए कंटीले तार लगा रहे थे। इसी दौरान तार विद्युत पोल में छू गया। इससे किसान करंट की चपेट में आकर झुलस गया। यह देख उनके साथ काम कर रहे अन्य लोग परेशान हो उठे। किसान को परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। ग्रामीणों का आरोप है कि खेतों पर लगे सीमेंट के पोल जर्जर हो चुके हैं। उनमें अंदर की सरिया बाहर निकल आईं हैं। इस कारण उनमें करंट आ रहा था। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी कोई सुनवाई नहीं करते हैं। थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। अभी तक परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें