फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 'तेल टपक रहा है', शातिरों की चाल समझ न सका सवार परिवार, कार में से बैग उड़ा ले गए चोर

Wed, 22 Apr 2026 08:56 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

चालक ने मिठाई लेने के लिए दुकान पर कार रोकी। इसी दौरान एक युवक उनके पास पहुंचा और कार से तेल टपकने की बात कहकर उन्हें गुमराह कर दिया। इसके बाद शातिर बैग लेकर गायब हो गए। 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में दिनदहाड़े शातिर चोरों ने एक कार सवार परिवार को निशाना बनाते हुए हैंडबैग चोरी कर लिया। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


टेढ़ी बगिया निवासी गोपाल वर्मा सोमवार को अपनी पत्नी मुस्कान और बेटे निशांत के साथ कार से सीतानगर स्थित ससुराल जा रहे थे। रामबाग चौराहे पर कृष्णा स्वीट्स के पास मिठाई लेने के लिए उन्होंने कार रोकी। इसी दौरान एक युवक उनके पास पहुंचा और कार से तेल टपकने की बात कहकर उन्हें गुमराह कर दिया। 

इस पर गोपाल वर्मा कार से उतरकर बोनट खोलकर जांच करने लगे। तभी मौका पाकर दूसरा शातिर कार की पिछली सीट पर रखा हैंडबैग चोरी कर फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि बैग में वीवो कंपनी का मोबाइल फोन, सोने की चेन और कानों के टॉप्स रखे हुए थे। घटना की जानकारी होते ही पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें