फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति आज, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
कासगंज के बारहद्वारी पर खिचड़ी, चाय का वितरण करते क्लब ऑफ कासगंज सिटी के पदाधिकारी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। मकर संक्रांति का त्योहार बुधवार को मनाया जाएगा। लोगों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। बाजार से गजक, तिल से बने सामान, वस्त्र आदि की खरीदारी की। इससे बाजार में काफी गहमा-गहमी रही। देर रात तक बाजार गुलजार रहे। त्योहार को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। बाजार से सामान की खरीदारी की, जिससे निर्धनों आदि को दान किया जा सके।
विज्ञापन

तिल से बने खाद्य पदार्थ दान करने का महत्व है। लोगों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार बाजार से खरीदारी की। इसके अलावा ऊनी वस्त्रों की भी खरीदारी हुई। साथ ही मूंगफली, स्टेशनरी, प्लास्टिक का सामान, स्टील के बर्तन भी खरीदे गए। इसके साथ ही धर्मप्रेमी लोगों ने खिचड़ी भोज कार्यक्रमों के आयोजन की भी व्यवस्थाएं की हैं। जगह-जगह होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों में लोग जुट रहे।
विज्ञापन

ऐसे मनाएं त्योहार
- तड़के स्नान करें और सूर्य को अर्घ्य दें।
- श्रीमद्भागवद के एक अध्याय का पाठ या गीता का पाठ करें।
- नए अन्न, कंबल और घी का दान करें।
- भोजन में नए अन्न की खिचड़ी बनाएं।
- भोजन भगवान को समर्पित करके प्रसाद रूप में ग्रहण करें।
सूर्य से लाभ पाने को ये करें
- लाल फूल, तिल और अक्षत डाल कर सूर्य को अर्घ्य दें।
- सूर्य के बीज मंत्र ऊं ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम: का जाप करें।
- लाल वस्त्र, तांबे के बर्तन और गेहूं दान करें।
- संध्या काल में अन्न का सेवन न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें