फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मार्गशीर्ष मेले का हुआ आगाज

विज्ञापन
कासगंज के सोरों में मेला मार्गशीर्ष का सजा द्वार - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सोरों(कासगंज)। तीर्थनगरी के प्राचीन अमृत कुंभ मेला मार्गशीर्ष का शुभारंभ शुक्रवार की देर शाम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना करके किया गया। मां गंगा की पूजा अर्चना की गई और भव्य आरती आयोजित की गई। पूजा-अर्चना के बाद मुख्य अतिथि नगर विकास राज्य मंत्री ने नरसिंह गेट पर फीता काटकर मेला का उद्घाटन किया। नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने कहा कि पौराणिक तीर्थस्थली में कला संस्कृति का बेजोड़ संगम देखने को मिलता है। भगवान वराह व गंगा की इस पवित्र भूमि पर मेला का आयोजन सुखद अनुभूति देता है। उन्होंने कहा कि सोरों बेहद पवित्र और पौराणिक स्थल है। यहां के विकास को लेकर सरकार गंभीर है।
विज्ञापन

मेला हमारी सांस्कृतिक धरोहरें हैं। मेले के माध्यम से ही विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं के दर्शन मिलते हैं। पालिकाध्यक्ष मुन्नी देवी ने नगर विकास राज्य मंत्री का स्वागत किया और उन्हें गंगाजली, प्रसाद आदि भेंट करके सम्मनित किया। आचार्य पंडित धर्मधर व बंशीधर ने वैदिक मंत्रों को उच्चारित करते हुए पूजन कराया। अधिकारियों के साथ उन्होंने मेला क्षेत्र का अवलोकन किया। महंत विदेहानंद गिरि, रामेश्वरदयाल महेरे, संजय दुबे, ब्रजेश उपाध्याय, योगेश चौधरी, हेमेंद्र शर्मा, आदित्य दुबे, सतीश भारदवाज,पवन उपाध्याय, अमित मिश्र,मुकेश कटारे, यशोधर रावत, संपूर्णानंद भारद्वाज, ईओ संतराम सरोज, पालिका सभासदगण व नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें