फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मचारियों की सेवाओं का नहीं हो सका विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल में तैनात संविदा कर्मचारियों की सेवा का विस्तार नहीं हो सका। महानिदेशक द्वारा जारी की गई सूची में मैनपुरी का नाम नहीं है। परेशान कर्मचारियों ने सीएमएस से मुलाकात की। सीएमएस ने फिर से पत्र भेजने की बात कहते हुए एक महीने तक संविदा विस्तार का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तैनात 60 संविदा कर्मचारियों की सेवाएं 30 नवंबर को समाप्त कर दी गई थीं। जिला अस्पताल में प्रभावित हो रही व्यवस्थाओं को देखते हुए सीएमओ व सीएमएस ने महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को उनकी संविदा विस्तार के लिए पत्र लिखा था। शुक्रवार को महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य द्वारा कई जनपदों के संविदा कर्मचारियों की संविदा 31 दिसंबर तक विस्तार करने का पत्र जारी कर दिया।
महानिदेशक द्वारा जारी की गई सूची में मैनपुरी जनपद का नाम न होने से जिले में सेवा समाप्त होने के बाद भी कार्य कर रहे कर्मचारियों को झटका लगा है। परेशान कर्मचारियों ने शुक्रवार को सीएमएस डॉ. आरके सागर से मुलाकात की। इस दौरान सीएमएस ने उन्हें भरोसा दिया कि उनकी संविदा विस्तार होगी इसके लिए फिर से जिलाधिकारी की सहमति वाला पत्र भेजा जाएगा। तब तक वे लोग पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करें।
विज्ञापन

कई जनपदों में संविदा कर्मचारियों की सेवाओं का विस्तार हुआ है। मेरे द्वारा भी पत्र भेजा गया था। फिर से जिलाधिकारी की सहमति से पत्र भेजा जाएगा। संविदा कर्मचारियाें की सेवाएं समाप्त होने से कार्य प्रभावित होगा।
विज्ञापन

डॉ. आरके सागर सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें