यमुना नदी के किनारे प्रमुख पर्यटक आकर्षण और आवासीय क्षेत्र
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के मुताबिक, भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) ने ताजमहल से कैलाश मंदिर तक यमुना नदी (एनडब्ल्यू-110) के साथ अंतर्देशीय जलमार्गों के संभावित विकास के लिए सर्वेक्षण किया है। इस खंड में यमुना नदी की चौड़ाई 250 से 350 मीटर है। नदी के दोनों ओर मजबूत तट मौजूद हैं। यमुना नदी के किनारे प्रमुख पर्यटक आकर्षण और आवासीय क्षेत्र हैं। पहले चरण में जेटी और तट किनारे की सुविधाएं स्थापित करने और क्रूज सर्किट विकसित करने की संभावनाएं हैं।
ये भी पढ़ें - UP: अधिवक्ता की पत्नी हो गई लापता, आश्रम से दीक्षा लेने गई थी फर्रुखाबाद; अब तक नहीं लगा सुराग
डीपीआर तैयार करने के लिए कंसलटेंट की नियुक्ति
इस खंड में ताजमहल से 5-6 किलोमीटर के अंदर सभी पर्यटन स्थल और स्मारक मौजूद हैं। कैलाश मंदिर जलमार्ग से 38 किलोमीटर ऊपर है। उन्होंने बताया कि आईडब्ल्यूएआई आगरा में एनडब्ल्यू-110 (यमुना नदी) पर ताजमहल और कैलाश मंदिर के बीच नदी क्रूज और नौका सेवाओं की संभावना तलाशने और उन्हें बढ़ावा देने के लिए एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए कंसलटेंट की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर चुका है।
ये भी पढ़ें - रूफ टॉप पर छापा: पुलिस ने ऐसे हाल में पकड़े अमीर घरों के 10 युवक-युवतियां, घरवाले शर्म से हुए पानी-पानी