फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा से दरिंदगी: एक नहीं दो युवकों ने लूटी अस्मत, नशे में चूर आरोपियों ने न किया उम्र का लिहाज

Fri, 30 Aug 2024 08:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के पचोखरा में वृद्धा से एक ने नहीं दो आरोपियों ने दुष्कर्म किया था। पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
 
विज्ञापन
वृद्ध महिला से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना पचोखरा क्षेत्र में नशे की हालत में आगरा के एत्मादपुर की वृद्धा से एक ने नहीं बल्कि दो युवकों ने नशे की हालत में दुष्कर्म किया था। वृद्धा के स्वस्थ होने के बाद पचोखरा पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया तो दूसरे आरोपी के बारे में पता चला। उसे भी जेल भेजा गया है।

विज्ञापन

आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र की 60 वर्षीय वृद्धा 19 अगस्त को सुबह नारखी क्षेत्र के गांव स्थित मायके में आई थीं। देर शाम वह घर लौट रही थीं। वह वाहन की प्रतीक्षा में खड़ी थीं। इस बीच वहां आए बाइक सवार ने गांव छोड़ने के नाम पर उन्हें जबरन बाइक पर बिठा लिया। रास्ते में बाइक सवार को उसका दोस्त बंटू निवासी नगला सूरज नशे की हालत में मिल गया। दोनों दोस्त वृद्धा को नगला सूरज के पास ले गए। वहां बाइक सवार कोल्डड्रिंक लेकर आया और वृद्धा को जबरन पिला दी। 
विज्ञापन

इसके बाद दोनों दोस्तों ने उनसे दुष्कर्म किया था। पुलिस ने बंटू को घटना की रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले तो दूसरे आरोपी की पहचान शाहनवाज निवासी 60 फुटा रोड रामगढ़ के रूप में हुई थी। एसओ पारूल मिश्रा ने बताया कि 28 अगस्त को उसे पचोखरा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें