फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा बाजार में छापा: दिल्ली पुलिस को देख मच गई भगदड़, एक दवा व्यापारी को लाई थी साथ; जानें पूरा मामला

Fri, 30 Aug 2024 08:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली पुलिस ने दवा बाजार में छापेमारी की। दिल्ली पुलिस के आते ही इस कदर दहशत फैल गई कि कुछ दुकानदार तो सटर गिराकर भाग खड़े हुए। पुलिस यहां एक दवा व्यापारी को साथ लाई थी।
 
विज्ञापन
दवा बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कोतवाली क्षेत्र के मुबारक महल स्थित दवा बाजार में बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस एक दवा व्यापारी को अपने साथ रिमांड पर लाई थी। वह पूर्व में नशे की दवा के मामले में गिरफ्तार किया गया था। व्यापारी की दुकान में छानबीन करने के साथ ही अन्य जगह भी गई। नशे की दवा के कारोबार में और भी विक्रेताओं के नाम सामने आए हैं। इनकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन



 
 

पुलिस के आने से बाजार में कुछ दुकानदार भाग खड़े हुए। 1 महीने पहले दिल्ली पुलिस ने नारकोटिक्स के मामले में दो भाइयों को मुबारक महल स्थित मार्केट से गिरफ्तार किया था। तब दिल्ली में एक हाॅकर ने नशे की दवाओं की बिक्री की थी। पुलिस ने हाॅकर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आगरा के कारोबारियों के नाम सामने आए थे। इस पर टीम ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार किया था।

 

अब पुलिस ने एक आरोपी को जेल से कस्टडी रिमांड पर लिया था। उसे बृहस्पतिवार को आगरा लेकर पुलिस टीम पहुंची। कोतवाली पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद मुबारक महल िस्िात व्यापारी की दुकान पर गई। छानबीन करने के बाद थाना पर ले आई।

 

आरोपी व्यापारी से कई घंटे तक पूछताछ के बाद टीम चली गई। बताया गया है कि उन्होंने कई और लोगों के नाम बताए हैं। इसको लेकर टीम पड़ताल में जुटी है।

 
विज्ञापन

थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नशे की दवाओं के मामले टीम जांच करने आई है। अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पूर्व में शिव कृपा फार्मा पर डमी ग्राहक बनकर पुलिस टीम पहंची थी। इसके बाद दो व्यापारियों को गिरफ्तार किया गया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें