फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला स्वास्थ्यकर्मी से हैवानियत, दोस्त बनकर बढ़ाई नजदीकियां...फिर उस दिन जो किया; जीते जी मर गई वो

Thu, 12 Sep 2024 10:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के टूंडला में एक महिला स्वास्थ्यकर्मी से उसके दोस्त ने ही हैवानियत की हदों को पार कर दिया। दोस्ती कर उसके घर आना जाना शुरू किया। फिर एक दिन जब वो घर में अकेली थी, तो तमंचा दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

 
विज्ञापन
women crime demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के टूंडला में महिला स्वास्थ्यकर्मी से दोस्ती कर आगरा के एक युवक ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। इसके साथ ही उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बना ली। इसके बाद उसके फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़ित स्वास्थ्यकर्मी ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन




 

टूंडला शहर निवासी एक महिला स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के पद पर तैनात है। महिला की दोस्ती आगरा के ट्रांसयमुना की श्याम विहार काॅलोनी निवासी युवक विशाल सिंह हो गई थी। जिसका उसके घर आना जाना शुरू हो गया था । 28 अगस्त 2023 को वह उसके घर आया था। तब वह घर में अकेली थी। मौका पाकर उसने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी आपत्तिजनक फोटो व वीडियो अपने मोबाइल में बना लीं। इसके बाद वह उसे फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर अपने पास बुलाता रहा और दुष्कर्म करता रहा।

 
विज्ञापन

आरोपी उसे एक बार चेन्नई भी ले गया था। जहां उसने उससे कई बार दुष्कर्म किया। वहां से किसी तरह भाग कर अपने घर आ गई। इसके बाद भी वह उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा है। परेशान स्वास्थ्यकर्मी ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अनुज राणा का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दी जा रही हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें