फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जम्मू से लापता सीआरपीएफ जवान दिल्ली के मुखर्जी नगर में मिले, ऐसी हो गई थी हालत...देखकर रो पड़े घरवाले

Fri, 06 Jun 2025 01:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

जम्मू कश्मीर में तैनात लापता हुए सीआरपीएफ जवान दिल्ली के मुखर्जी नगर में भटकते हुए मिले। दिल्ली से कॉल करने पर परिजनों को जानकारी मिल सकी। जिसके बाद घरवाले दिल्ली पहुंचे, तो वे यहां बीमार हालत में मिले। 
 
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा, सीआरपीएफ जवान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के उधमपुर के सीआरपीएफ कैंप से अचानक लापता होने वाले हेड कांस्टेबल अभिषेक शर्मा परिजन को दिल्ली में अवसाद की हालत में मिले। उनके कपड़े अस्त-व्यस्त थे और दिमागी हालत भी ठीक नहीं थी। परिजन दो जून को उन्हें लेकर शाहगंज स्थित घर आए। अब उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: टूरिस्ट प्लेस के होटल में गंदा काम, ऐसे हाल में थे युवक-युवतियां; देखकर पुलिस भी हो गई शर्म से पानी-पानी


 

अभिषेक शर्मा का परिवार मुरली विहार, शाहगंज में रहता है। उनकी मां कमलेश शर्मा ने बताया कि 25 मई को आखिरी बार बात हुई थी। परिजन उन्हें खोजने उधमपुर कैंप भी गए थे। दोस्तों से भी जानकारी नहीं मिल पाई। 30 मई को एक दोस्त का फोन आया। उसने 27 मई को अभिषेक का फोन आने की जानकारी दी। इसके बाद परिजन शाहगंज थाने गए, वहीं पुलिस ने उस मोबाइल नंबर की डिटेल निकाली।

ये भी पढ़ें -  UP: यमुना में एक गलती और लग गया लाशों का ढेर...तीन सगी बहनों संग छह बेटियों की मौत, अर्थियां देख फट पड़ा कलेजा



 

नंबर मयूर विहार के एक ठेले वाले व्यक्ति का निकला। दूसरे ही दिन परिजन दिल्ली पहुंच गए। ठेले वाले ने बताया कि एक राहगीर ने उनके मोबाइल से बात की थी। वह बेहाल था। इसके बाद परिजन ने दिल्ली पुलिस की मदद से आसपास के सीसीटीवी चेक कराए। कई जगह अभिषेक सड़कों पर घूमते नजर आए। दूसरे दिन मुखर्जी नगर के पास बीमारी की हालत में मिले। परिजनों का कहना है कि वह यह नहीं बता पा रह हैं कि दिल्ली तक कैसे पहुंच गए। वह गहरे अवसाद में है। स्वस्थ होने के बाद ही कुछ जानकारी मिल सकेगी।

ये भी पढ़ें -   UP: 'मां-बाप के बिना क्या होता है', 20 वर्षीय आयुष की मौत, ननिहाल में रहता था....रोंगटे खड़े कर देगी ये खबर
 
विज्ञापन

26 मई को कैंप से हुआ था लापता
उधमपुर सीआरपीएफ की 137वीं बटालियन में अभिषेक तैनात थे। 26 मई की सुबह कैंप से जल्दी लौटने की कहकर निकले थे। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। उसकी आखिरी लोकेशन वहां के स्थानीय बाजार एमएच चाैक पर मिली थी। कैंप के अधिकारियों ने परिजन को फोन कर सूचना दी और थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद आसपास तलाश की।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें