फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार बन गई मौत: यमुना एक्सप्रेस-वे पर ऐसा हादसा, कार के अंदर दो युवकों की गई जान, साथियों की हालत गंभीर

Fri, 06 Jun 2025 01:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

 यमुना एक्सप्रेस वे रफ्तार का कहर देखने को मिला। कार पीछे से ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस वे पर रफ्तार का कहर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक हादसा हो गया, जिसमें कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन




 

पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े 6 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 65 पर आगरा से नोएडा की ओर ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से ओरा कार टकरा गई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार चार लोगों में से दो युवकों चालक मोनू पुत्र वीरेंद्र निवासीऔर दीपक गोयल पुत्र सुभाष गोयल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रामू पुत्र सतीराम निवासी रसुलपुर थाना हसनगंज उन्नाव और गोलू पुत्र राधेश्याम निवासी दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गये।

 
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी सोनू सिंह ने घायलों को सीएचसी भिजवाया और मृतकों के परिजनों को सूचना दी। वाहनों को एक्सप्रेस-वे से हटाकर यातायात सुचारू कराया गया। एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी भिजवाया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें