फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरेली के बाद कासगंज में भी बवाल...सड़कों पर उतरी भीड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा; अब ऐसे हालात

Sat, 27 Sep 2025 12:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

 बरेली में बवाल के बाद आई लव मोहम्मद विवाद की आंच शुक्रवार को कस्बा तक पहुंच गई। मुस्लिम समुदाय के एक पक्ष द्वारा आई लव मोहम्मद लिखे पोस्टर को हटाने पर पटियाली तिराहा स्थित कुवा जामा मस्जिद के पास दूसरे पक्ष की भीड़ सड़कों पर उतर आई।
विज्ञापन
फोटो37गंजडुंडवारा में आई लव मोहम्मद के पोस्टर उतरवाने के दौरान लोगों को समझाती पुलिस ।संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के गंजडुंडवारा में मुस्लिम समुदाय के एक पक्ष द्वारा आई लव मोहम्मद लिखे पोस्टर को हटाने पर पटियाली तिराहा स्थित कुवा जामा मस्जिद के पास दूसरे पक्ष की भीड़ सड़कों पर उतर आई। पोस्टर हाथ में लेकर जुलूस निकालने की कोशिश की। सूचना पर डीएम सहित एसपी, एएसपी व सीओ कई थानों का फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। पैदल मार्च निकालकर भीड़ को वापस घरों में वापस भेज दिया। 
विज्ञापन


 

सुबह से ही अलर्ट थी पुलिस
कस्बा में पुलिस प्रशासन जुमे की नमाज को लेकर सुबह से ही अलर्ट था। एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि दोपहर में मुस्लिम समुदाय के ही एक पक्ष ने पटियाली तिराहा स्थित कुवा जामा मस्जिद, बिलाल मस्जिद, गरीब नवाज मस्जिद, पूर्व और पश्चिम थोक इलाके से आई लव मोहम्मद लिखे पोस्टर उतरवाने का प्रयास किया। इसके विरोध में दोपहर करीब 3 बजे मुस्लिम सुमदाय के ही दूसरे पक्ष के युवा और महिलाएं सड़कों पर उतर आए। आई लव मोहम्मद लिखे पोस्टर हाथों में लेकर नारेबाजी शुरू कर दी, जुलूस निकालने की कोशिश करने लगे। इसकी जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया।

ये भी पढ़ें -  UP: आई लव मुहम्मद के बैनर और चेहरों पर नकाब...सड़क पर उतरीं महिलाएं, पुलिस और एलआईयू को नहीं लगी भनक


 
विज्ञापन

 पुलिस ने संभाला मोर्चा 
एसपी अंकिता शर्मा कई थानों का फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गई। एएसपी सुशील कुमार, सीओ पटियाली संदीप सिंह, एसडीएम प्रदीप कुमार विमल भी भारी फोर्स और पीएसी के साथ मौके पर पहुंच गए। भीड़ को पटियाली तिराहा के पास ही रोक दिया। एसपी ने पुलिस फोर्स और पीएसी के साथ इलाके में पैदल मार्च निकालते हुए भीड़ को घरों में वापस लौटने को कहा। करीब 3 घंटे तक सड़कों पर रहने के बाद बाद भारी फोर्स को देखते हुए भीड़ वापस घरों की ओर लौट गई। डीएम प्रणय सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। लोगों से माहौल खराब न करने की अपील की। पूरे इलाके में भारी फोर्स के साथ पीएसी तैनात कर दी गई है। एएसपी, एडीएम समेत अन्य अधिकारी मौके पर कैंप किए हुए हैं।


ये भी पढ़ें -   UP: करोड़ों रुपये की नकली दवाएं...बंसल मेडिकल एजेंसी-हे मां मेडिको से इन पांच फर्मों ने खरीदीं, जांच में खुलासा


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें