दिनभर जाम के नाम रहीं वृंदावन की सड़कें
वृंदावन की सड़कों पर लग रहे जाम से रविवार को भी मुक्ति नहीं मिल सकी। दिनभर वृंदावन की सड़कें जाम के नाम रहीं। प्रवेश मार्गों से लेकर शहर के अंदर सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। पुलिस बल के चुनाव में जाने के कारण भी समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है।
तिराहे-चौराहे पर पुलिस की गैर मौजूदगी से भी जाम के हालात हुए। वृंदावन के अटल्ला चुंगी, इस्कॉन रोड, प्रेम मंदिर के पास, मथुरा वृंदावन रोड आदि स्थानों पर वाहनों की लंबी लंबी कतार देखी गई। जाम के कारण स्थानीय लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।