फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मंदिरों में उमड़ी भीड़, दिन भर चला बधाइयों का सिलसिला

Mon, 01 Jan 2024 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिरों में उमड़ी भीड़, दिन भर चला बधाइयों का सिलसिला
विज्ञापन

जगह-जगह केक काटकर युवाओं ने मनाया नए साल का जश्व

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। नया साल जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिले के बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी में नववर्ष का उल्लास दिखाई दिया। घरों में जहां बड़ों ने बच्चों को दुलार दिया तो बच्चों ने बड़ों से आशीर्वाद प्राप्त किया। जगह-जगह नववर्ष पर सामूहिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कई जगह युवाओं ने केक काटकर नववर्ष का जश्र मनाया।
नववर्ष का जश्न तो रविवार की शाम से ही जिले में शुरू हो गया था। रात के जैसे ही 12 बजे बधाइयों को दौर शुरू हो गया। युवाओं में नववर्ष का उत्साह सबसे अधिक दिखाई दिया। सोमवार को सुबह उठते ही युवाओं ने सबसे पहले घर के बड़े लोगों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद अपने इष्ट मित्रों को बधाइयां भेजीं। विभिन्न स्थानों पर युवाओं ने नववर्ष का सामूहिक कार्यक्रम रखा। युवाओं ने अपने साथियों के साथ केक काटकर नववर्ष का जश्र मनाया। कई जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए जिसमें युवा झूमते हुए नजर आए। नववर्ष का जश्र जिले में देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन


मंदिरों में माथा टेक नई साल के लिए की मंगल कामना
सुबह होते ही बड़ी संख्या में लोग शहर के प्रमुख मंदिरों में पहुंचे। शहर के शीतला माता मंदिर में सबसे अधिक भक्तों की भीड़ पहुंची। यहां मेले जैसे हालात रहे। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने शीतला माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। यहीं पास के कालीमाता मंदिर में आयोजित महाआरती में भी भक्तों ने भाग लिया।

पार्कों में पहुंचकर की मस्ती

नववर्ष का जुनून लोगों पर इस कदर चढ़कर बोल रहा था कि कड़ाके की सर्दी के बीच लोग शहर के प्रमुख पार्कों में पहुंचे। शहर के लोहिया पार्क में सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। यहां भी मेले जैसे हालात दिखाई दिए। बच्चों ने भी यहां पहुंचकर मस्ती की। युवक और युवतियां भी यहां मस्ती करते दिखाई दिए। बच्चों के लिए सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र यहां का नौका विहार रहा। इसके अतिरिक्त शहर के फूलबाग में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पार्कों में युवक और युवतियों को एक दूसरे के साथ सेल्फी लेते देखा गया।
विज्ञापन



सोशल मीडिया पर रही शुभकामनाओं की भरमार
सोशल मीडिया पर नववर्ष की शुभकामनाओं का दौर सोमवार को भी चलता रहा। लोगों ने व्हाट्सएप, फेसबुक और मैसेंजर के माध्यम से अपने इष्ट मित्रों और सगे संबंधियों को बधाई दी। सोमवार की देर रात तक लोग एक दूसरे को बधाई देते हुए देखे गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें