फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नए साल के जश्व में 1.54 करोड़ की शराब पी गए शौकीन

Mon, 01 Jan 2024 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल के जश्व में 1.54 करोड़ की शराब पी गए शौकीन
विज्ञापन

- महीने में 30.80 करोड़ की बिक्री, 35 प्रतिशत की हुई वृद्धि
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। नए साल के जश्न की बात करें तो एक ही रात में शौकीन 1.51 करोड़ की शराब गटक गए। आबकारी विभाग के आंकड़े बताते हैं कि एक माह में 30.80 करोड़ की शराब बिकी। जिसमें 31 दिसंबर को सबसे अधिक बिक्री हुई। पिछले साल से बिक्री में 35 प्रतिशत की रिकार्ड वृद्धि हुई है।
शराब पीना और पिलाना दोनों ही गलत हैं। लेकिन पीने शौकीन लोग इस बात को नहीं मानते। बात हो नए साल के जश्न की तो 31 दिसंबर को जिले भर में स्थित शराब के ठेकों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी। रात 10 बजे दुकानें बंद होते होते शराब की रिकार्ड तोड़ बिक्री हुई। जश्न की रात जमकर पार्टियां हुईं और पीने पिलाने का दौर चला। पीने के शौकीन एक ही रात में 1.54 करोड़ की शराब गटक गए। आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस माह में शराब की बिक्री में काफी तेजी आई। एक माह में 30.80 करोड़ रुपये की शराब बिक गई। जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 35 प्रतिशत अधिक है। यानि की आबकारी विभाग की सेल वर्ष 2023 में 35 प्रतिशत तक बढ़ गई। वहीं एक जनवरी 2024 की पहली सुबह भी ठेकों पर शराब के शौकीन खरीदारी करते नजर आए। पहले दिन भी एक करोड़ से अधिक की शराब बिक्री का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले ही कर ली थी तैयारी
आबकारी विभाग नए साल में शराब की बिक्री को लेकर पहले ही तैयार था। वर्ष का अंत आते आते ठेकों का निरीक्षण करने के साथ ही स्टॉक आदि की जानकारी की गई थी। वहीं सभी ठेकों पर पर्याप्त मात्रा में माल उपलब्ध करा दिया गया। जिस वजह से शराब की खरीद फरोख्त को लेकर शौकीनों को पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध हो सका। कई ठेकों से तो थोक में शराब की पेटियां उठीं।

31 दिसंबर को जनपद में स्थित शराब के ठेकों से 1.54 करोड़ रुपये की शराब बिक्री हुई। इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में बिक्री 35 प्रतिशत तक बढ़ी है।
दिनेश कुमार, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें