फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दो बहनों से बीच बजार में मनचलों ने की ऐसी हरकत, लोगों ने ऐसे सिखाया सबक...फिर पुलिस को सौंप दिए

Mon, 07 Apr 2025 07:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

शाहगंज बाजार में दो बहनों से मनचलों ने छेड़खानी कर दी। ये देख लोगों ने आरोपी युवकों को दबोच लिया। उनकी पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। 

 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आऱोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शाहगंज बाजार में भीड़ ने दो बहनों से छेड़छाड़ करते दो मनचलों को पकड़ लिया। पीटने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले किया गया। आरोपी नाई की मंडी के मुबारक और वाहिद हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस खुद दोनों पर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


 

यहां की है घटना
घटना रात 11 बजे की है। अर्जुन नगर की दो बहनें रूई की मंडी बाजार में आई थीं। उन्हें स्कूटर पर आए दो युवकों ने रोक लिया। एक युवक युवती को मोबाइल नंबर देने की कोशिश कर रहा था। युवती ने एतराज जताया लेकिन वो पीछा करने लगा। यह देखकर दूसरी बहन ने शोर मचा दिया।

ये भी पढ़ें -  UP Weather: भीषण गर्मी का कहर, ताज पर बेहोश होकर गिरे चार पर्यटक; मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी


 

शोर सुन लोगों ने दबोचे मनचले
आवाज सुनकर लोग जुट गए और दौड़ाकर दोनों मनचलों को शाहगंज बाजार में दबोच लिया। चाैराहे पर रामनवमी पर जुलूस निकलने के कारण पुलिस तैनात थी। कुछ ही देर में पुलिसकर्मी पहुंच गए। युवकों को भीड़ से अलग कर थाने ले गए।

ये भी पढ़ें -  UP: अब 70 के बजाय 50 की उम्र में हिलने लगे दांत...बच्चों के भी मंसूड़े हो रहे खोखले, जानें कैसे खुद को बचाएं

 
विज्ञापन

डर गईं दोनों युवतियां
थाना प्रभारी ने बताया कि युवतियां काफी डरी हुई हैं। वह खुद केस दर्ज नहीं करना चाहती थी। इस पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है। आरोपी जूता बनाने का काम करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें