फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर में खंदी लगने से फसल जलमग्र

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। तहसील क्षेत्र के गंाव कमलपुर के पास माइनर में खंदी कटने से 20 बीघा से अधिक खेत में खड़ी फसल जलमग्न हो गई। पीड़िच किसानों ने एसडीएम से शिकायत करके मुआवजा दिलाने की मांग डीएम से की है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव कमलपुर से गुजर रही माइनर में शुक्रवार को पानी ओवर फ्लो हो गया। इससे गंाव के पास माइनर में खंदी लग गई। तेज बहाव के साथ पानी खेतों में पहुंच गया। इससे खेतों खड़ी फसल जलमग्न हो गईं। कमलपुर निवासी चंद्र प्रकाश तिवारी की 12 बीघा, अभय दुबे की 10 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह डूब गई।
राम सुमरनी और शशी देवी के खेतों में भी पानी भर गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद खेतों में पहुंच रहे पानी केे बहाव को रोका। लेकिन तब तक खेतों में बहुत ज्यादा पानी भर गया। ग्रामीणों ने बताया कि माइनर की सही तरीके से साफ सफाई नहीं होने के कारण ही खंदी लगी है। पीड़ितों ने एसडीएम से शिकायत करके डीएम से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माइनर में खंदी लगने के कारणों के संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी। किसानों को हुए नुकसान का लेखपाल से आंकलन भी कराया जाएगा।
सुधीर कुमार, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें