फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा लिली ने तीन गोल्ड मेडल जीतकर नाम किया रोशन -विवि के दीक्षांत समारोह में किया गया छात्रा को सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर के श्रीमती शारदा देवी जौहरी नगर पालिका कन्या महाविद्यालय की छात्रा लिली राजपूत ने आगरा विश्व विद्यालय के स्नातक परीक्षा 2020 में तीन गोल्ड मेडल मिले हैं। दीक्षांत समारोह में छात्रा को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष की लहर है।
विज्ञापन

छात्रा को दीक्षांत समारोह में बीए या बीएसी संकायों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर कृष्ण कुमारी स्वर्ण पदक, तीन श्रेणी की मुख्य परीक्षा में सर्वधिक अंक प्राप्त करने वाली महिला अभ्यर्थी हेतु डॉ. करुण भार्गव स्वर्ण पदक एवं कला संकाय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर डॉ. अचिंत कुमार स्मृति स्वर्ण पदक दिया गया। छात्रा को एक साथ तीन पदक मिलने पर महाविद्यालय में हर्ष की लहर है। तीन पदक मिलने से छात्रा काफी खुश है।
उसका कहना है कि वह संगीत की शिक्षिका बनना चाहती है। प्राचार्या डॉ. मंगला तलेगांवकर, निवर्तमान प्राचार्या डॉ. शशिबाला यादव, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट भावना टिम्मल, एनएसएस अधिकारी सपना, डॉ. दीपा यादव, चेतना मौर्य, ललिता पांडेय, अनुपमा तिवारी, पल्लवी गहलोत आदि ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें