फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तालाब से निकलकर गांव में घुसा मगरमच्छ, सहमे लोग

विज्ञापन
तालाब से निकलकर गांव में घुसा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
पिनाहट। ब्लॉक क्षेत्र के गढ़िया गांव में तालाब से निकलकर एक मगरमच्छ आबादी में घुस गया। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सुरक्षित पकड़कर चंबल नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन

मगरमच्छ ने गांव में पशुओं के बाड़े में घुसने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर उसे रोकने की कोशिश की, जिस पर वह आक्रामक हो गया। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए उस पर कपड़ा डालने की भी कोशिश की।
हालांकि, मगरमच्छ खुद को घिरा देखकर वापस तालाब में कूद गया। गांव के तालाब में मगरमच्छ की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी जोखिम उठाकर तालाब से मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ा। चंबल सेंक्चुअरी बाह के रेंजर कुलदीप सहाय पंकज ने बताया कि पकड़े गए मगरमच्छ को चंबल नदी में छोड़ दिया गया। कहा कि जलस्तर बढ़ने के बाद मगरमच्छ खंदकों के रास्ते गांवों तक आते हैं और तालाबों में रहने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें