घर की पुताई के बहाने घुसा था
एसओ एमएम गेट ने बताया कि 29 जुलाई की दोपहर को अर्जुन अपने तीन साथियों के साथ घर में पुताई करने के बहाने घुसा था। अधिवक्ता की पत्नी को तमंचे की बट से घायल करने के बाद उनके भाई को भी बंधक बनाया था। बदमाश हजारों का माल लूट ले गए थे। पुलिस ने फरार अर्जुन चाहर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
ये भी पढ़ें - UP News: आगरा से इन शहरों के लिए भर सकते हैं उड़ान, बंगलूरू और अहमदाबाद के लिए रोजाना सीधी फ्लाइट
ये सामान भी हुआ बरामद
पुलिस टीम ने कागारौल के गहर्राकलां निवासी अर्जुन को नूरी दरवाजे से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की बाइक, लूटा गया एक सिम कार्ड और एटीएम बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि वह लूटपाट के इरादे से ही वकील के घर में घुसा था। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें - UP: औरंगजेब ने जहां नजरबंद किए थे छत्रपति शिवाजी महाराज, वहां बनेगा भव्य स्मारक; महाराष्ट्र सरकार कराएगी निर्माण