आगरा से बंगलूरू और अहमदाबाद जाने वालों के लिए यह राहत की खबर है। इन दोनों शहरों के लिए 30 मार्च से आगरा से सीधी उड़ान अब हर दिन उपलब्ध रहेगी। बंगलूरू की उड़ान सप्ताह में केवल चार दिन थी, जिसे इंडिगो एयरलाइंस ने बढ़ाकर सभी दिन कर दिया है। हालांकि हर दिन अहमदाबाद और बंगलूरू की उड़ान का समय अलग-अलग रहेगा।