फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने केनरा बैंक का एटीएम तोड़ा, नगदी बची

विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्राचित्तरपुर/लादूखेड़ा (आगरा)। थाना इरादतनगर के खेड़िया में स्थित केनरा बैंक परिसर में लगे एटीएम को शनिवार की मध्यरात्रि बदमाशों ने लूटने की कोशिश की। शटर के ताले तोड़कर घुसे बदमाशों ने छेनी-हथौड़े से एटीएम तोड़ डाला। उसमें रखी नगदी निकालने की कोशिश की गई, लेकिन बदमाश नाकाम रहे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर पहुंचे एसपीआरए सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

एसपीआरए के सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि राजस्थान की सीमा पर स्थित खेड़िया गांव में केनरा बैंक की शाखा है। शनिवार की रात करीब 12:40 बजे तीन नकाबपोश बदमाशों ने बैंक के बगल में स्थित एटीएम बूथ के शटर के ताले तोड़े। इनमें से दो बदमाश एटीएम बूथ में घुस गए। जबकि इनका एक साथी बाहर रहकर पहरेदारी करता रहा। बूथ के भीतर घुसे बदमाशों ने छेनी-हथौड़े से एटीएम को तोड़ा डाला, लेकिन वे एटीएम की कैश ट्रे तक नहीं पहुंच सके।
इस दौरान बदमाशों ने सीसीटीवी के कैमरे को ऊपर कर दिया था। बाहर लगे कैमरे मे गोबर लगा दिया। लूट की यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
रविवार सुबह 5 बजे जब ग्रामीण टहलने निकले, तो उनकी नजर एटीएम बूथ के टूटे ताले टूटे व खुले शटर पर पड़ी। एटीएम क्षतिग्रस्त देख ग्रामीणों ने इसकी जानकारी इंस्पेक्टर इरादत नगर को दी। मौके पर सीओ खेरागढ़ भरत पांडेय, इंस्पेक्टर गौरव सबरवाल फोर्स के साथ पहुंचे। कुछ देर बाद एसपीआरए सत्यजीत गुप्ता तथा बैंक मैनेजर नीरज सिंघल भी आ गए। पुलिस अफसरों ने सीसीटीवी फुटेज देखी।
विज्ञापन

एक घंटा 35 मिनट तक बूथ में रहे बदमाश
एसपीआरए सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि घटना की सीसीटीवी फुटेज देखी गई है। फुटेज के मुताबिक 12.40 मिनट पर बदमाश यहां पहुंचे हैं और बूथ से वे 2:15 मिनट पर बाहर निकले हैं। इस तरह से बदमाशों ने एक घंटे 35 मिनट तक लूट की कोशिश की लेकिन वह कैश नहीं ले जा सके। बताया कि शटर के ताले तोड़ने के बाद दो बदमाश भीतर घुसे हैं। बदमाशों ने एटीएम काटने, तोड़ने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। वे कैश ट्रे तक नहीं पहुंच पाए। बैंक मैनेजर नीरज सिंघल ने बताया कि एटीएम से कैश नहीं गया है। पर, बदमाशों ने एटीएम को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है।
15 फरवरी की इसी शाखा में दिनदहाड़े हुई थी लूट
15 फरवरी 2021 को इसी बैंक शाखा में दिनदहाड़े मुकेश ठाकुर गैंग के बदमाशों ने फायरिंग कर करीब साढ़े 6 लाख रुपये लूटे थे। तब गेट के बाहर बैठे होमगार्ड ने उन्हें रोकने की कोशिश की थी, तो बदमाशों ने फायरिंग कर बैंक के कर्मचारी, ग्राहक तथा होमगार्ड सहित आठ लोगों को बंधक बना लिया था। बाद में वारदात में शामिल बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेेजा था। इसके बावजूद भी शनिवार की मध्यरात्रि यहां बदमाशों ने एटीएम लूटने की कोशिश की।
बैंक परिसर में नहीं है रात्रि का सुरक्षाकर्मी
खेड़िया स्थित केनरा बैंक की यह शाखा सुनसान स्थान पर स्थित है। ग्रामीणों ने बताया कि जब बैंक खुली रहती है, तो होमगार्ड की ड्यूटी रहती है। बैंक बंद होने के बाद यहां कोई सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं रहता। एसपीआरए ने बताया कि सुरक्षाकर्मी के बारे में बैंक अफसरों से पूछताछ की गई, तो पता चला कि फरवरी में हुई लूट की घटना के बाद तीन महीने तक अस्थायी सुरक्षाकर्मी रखा गया था। बाद में उसे भी हटा दिया गया। एसपीआरए ने कहा कि बैंक एवं पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर सशस्त्र सुरक्षाकर्मी की तैनाती की जाएगी। ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें