फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का विरोध करने पर गोली मारकर युवक की हत्या, सूचना के बाद भी समय पर नहीं पहुंची पुलिस

Sat, 25 May 2019 05:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मृतक राम रतन का फाइल फोटो
विज्ञापन
फिरोजाबाद में शुक्रवार रात विरोध करने पर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। मृतक के परिजनों का आरोप है कि कई बार सूचना देने के बाद भी पुलिस समय पर नहीं पहुंची। अगर पुलिस आ जाती तो बदमाश पकड़े जाते और घायल युवक की जान बच सकती थी। 
विज्ञापन

 
थाना खैरगढ़ के सांखनी निवासी रामरतन कश्यप (18) पुत्र संतोष कुमार कश्यप अपने दोस्त सूरज पुत्र प्रतापभान व आकाश पुत्र श्याम सिंह के साथ शुक्रवार रात करीब साढे आठ बजे बजे दौड़ लगाने गया था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने सूरज का मोबाइल लूट लिया था। 

रामरतन ने दोस्त का मोबाइल लूटने का विरोध किया तो बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से रामरतन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। मौके पर पहुंचे परिजन घायल को जिला अस्पताल सरकारी ट्रामा सेंटर लाए। यहां से उसे आगरा रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में खराब हो गई थीं एंबुलेंस

आगरा ले जाने के दौरान रामरतन की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव को जिला अस्पताल में रखवा दिया। परिजनों का आरोप है कि सरकारी ट्रामा सेंटर से जिस एंबुलेंस के माध्यम से आगरा के लिए रेफर किया गया था, वो एंबुलेंस राजा का ताल पर खराब हो गई थी। 

यह भी आरोप है कि कई बार डायल 100 पर फोन मिलाया गया, लेकिन पुलिस समय पर नहीं पहुंची। जब परिजन घायल को लेकर अस्पताल पहुंच गए, तब पुलिस वहां पहुंची। पुलिस का रवैया ढीला रहा। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर लूट एवं हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

एसएसपी ने किया घटना स्थल का निरीक्षण 

एसएसपी सचिंद्र पटेल ने एसपी देहात राजेश कुमार सिंह, सीओ शिकोहाबाद अजय चौहान एवं पुलिस फोर्स के साथ देर रात घटनास्थल का ही निरीक्षण किया। उन्होंने सीओ शिकोहाबाद एवं एसओ खैरगढ़ को घटना का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें