आगरा में गुरुवार को एसएसपी अमित पाठक के पास शिकायत लेकर पहुंचा युवक अपना आपा खो बैठा। उसने एसएसपी के सामने अपनी पत्नी को लेकर ऐसी बात कही, जिसे सुनकर पुलिस अफसर हैरान रह गए। पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया। एसएसपी ने कार्रवाई के निर्देश दिए।
ताजगंज क्षेत्र के गांव विरमनगर जालिम सिंह गुरुवार को एसएसपी से मिलने पहुंचा। उसने प्रार्थना पत्र दिया कि उसकी पत्नी छह महीने से मायके में रह रही है। वो मेरे घर नहीं आना चाह रही है। कई बार उसे मायके से लेने गया, लेकिन वो नहीं आई। कई बार पुलिस से शिकायत कर चुका है।
मगर, कोई फायदा नहीं हुआ। इस पर एसएसपी ने उसे पूछताछ की। इसी बीच जालिम ने कहा कि अगर, पत्नी नहीं आई तो वो पत्नी को जान से मार डालेगा। यह सुनकर एसएसपी ने उसे हिरासत में लेने के निर्देश दिए। थाना ताजगंज पुलिस को बुलाकर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।