फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में 'जहरीली' शराब पीने से एक युवक की मौत, तीन की हालत गंभीर

Sat, 18 May 2019 05:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
मृतक राजवीर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज जिले में जहरीली शराब पीने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवकों की हालत गंभीर है। तीनों युवकों को अलीगढ़ रेफर किया गया है। ये सभी युवक एक बरात में फर्रुखाबाद गए थे, जहां इन युवकों ने शराब पी थी।
विज्ञापन


सोरों के मोहल्ला चक्रतीर्थ निवासी महावीर सिंह के पुत्र अमर सिंह की बरात फर्रुखाबाद के हजरतगंज गई थी। बरात में मोहल्ले के युवक राजवीर पुत्र कन्हैया लाल, गंगासरन पुत्र कालीचरन, रमला पुत्र रामदास, उमेश पुत्र पप्पू भी गए थे। 

बताया गया है कि इन चारों युवकों ने हजरतगंज में ही दुकान से शराब खरीदी थी। इसके बाद उसी इलाके में बैठकर चारों युवकों ने शराब पी। शराब पीने के कुछ देर बाद युवकों की हालत बिगड़ने लगी और उनके मुंह से झाग आने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने पर बराती इन युवकों को हजरतगंज के अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही राजवीर पुत्र कन्हैया लाल की मौत हो गई। अन्य तीन युवकों को कासगंज के जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। 

हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने तीनों को अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। जहां इन युवकों की स्थिति खतरे के बाहर बताई गई है। वहीं पुलिस ने मृतक राजवीर के शव पोस्टमार्टम कराया। राजवीर की मौत से परिजनों को रो रोकर बुरा हाल था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें