फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने घर में घुसकर महिला पर किया चाकू से हमला, गर्दन और पेट पर किए कई वार

Thu, 04 Jul 2019 11:57 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में बुधवार को पंप फैक्टरी के सुपरवाइजर की पत्नी को घर में चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया गया। वो घर में अकेली थीं। हमले का आरोप पड़ोस के मकान में किराये पर रहने वाले युवक पर है। 
विज्ञापन


वो छत के रास्ते से घर में आया। हेमलता पर चाकू से गर्दन और पेट पर चार वार किए। इसके बाद भाग निकला। आरोप कुंडल लूटने का भी है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के अयोध्या नगर, नगला मोहनलाल निवासी नरेंद्र सिंह सिकरवार पंप फैक्टरी में सुपरवाइजर हैं। बुधवार सुबह नरेंद्र फैक्टरी चले गए थे। उनके दो बच्चे पारस और पायल स्कूल चले गए। घर में हेमलता (32) अकेली थीं। सुबह 11:30 बजे हेमलता बाथरूम में कपड़े धो रही थीं। 
विज्ञापन

छत के रास्ते घर में घुसा था आरोपी

आरोप है कि तभी पड़ोस में हरपाल के घर में किराये पर रहने वाला युवक दीपक पुत्र देवेंद्र छत के रास्ते से आ गया। उसने हेमलता को पकड़ लिया। इसके बाद चाकू से हमला बोल दिया। गर्दन और पेट पर चार वार किए। इससे हेमलता लहूलुहान हो गईं। 

नरेंद्र सिंह ने बताया कि दीपक ने पत्नी के कान के कुंडल लूट लिए। अलमारी भी खोलकर देखीं। इसके बाद छत के रास्ते ही भाग निकला। घायल हालत में हेमलता ने घर के बाहर आकर शोर मचाया। इस पर पड़ोसी आ गए। वह उसे अस्पताल लेकर आए। 

हेमलता की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हेमलता को चाकू मारे गए हैं। नरेंद्र की तहरीर पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

लोग रह गए सन्न

क्षेत्र के लोगों ने बताया कि आरोपी दीपक का परिवार तकरीबन 12 साल से किराये पर रहा रहा है। वहीं आगरा में तकरीबन 20 साल से हैं। मूलरूप से इटावा के रहने वाला है। दीपक कभी ऐसा कर देगा, यह किसी ने सोचा भी नहीं था।

सीओ छत्ता रीतेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला को घर में घुसकर चाकू मारा गया है। विवेचना की जा रही है। लूटपाट का मामला नहीं निकला है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें