फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसे 'पूजा' समझ चैटिंग की, वो निकला रिश्ते का भाई, वायुसेना अधिकारी को हनी ट्रैप में फंसाया

Sat, 17 Oct 2020 12:32 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • पुलिस ने वायुसेना अधिकारी को फंसाने वाले बल्देव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अधिकारी के रिश्ते का भाई निकला। 
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में फेसबुक पर वायुसेना के एक अधिकारी को हनी ट्रैप में फंसा लिया गया। इसके लिए युवती के नाम से फर्जी आईडी बनाकर दोस्ती की गई। इसके बाद फोटो और वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल किया जाने लगा। अधिकारी से कभी 10 हजार तो कभी 60 हजार रुपये रकम खाते में जमा करने के लिए कहा गया। अधिकारी ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद एक आरोपी बल्देव सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी अधिकारी के रिश्ते का भाई निकला। 

विज्ञापन


कागारौल के अकोला में रहने वाले वायुसेना अधिकारी अंबाला में तैनात हैं। लॉकडाउन के दौरान फेसबुक पर पूजा नाम की आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। अधिकारी ने प्रोफाइल चेक की। इसमें युवती का पता पंजाब लिखा हुआ था। खुद को छात्रा बताया था। 


अधिकारी ने फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। दोनों ने फेसबुक मैसेंजर पर बात करना शुरू कर दिया। पूजा नाम की आईडी पर एक युवती की फोटो लगी थी। इससे अधिकारी ने समझा कि युवती काफी अच्छे घर से है। एक दिन चैटिंग के दौरान अधिकारी से वीडियो कॉल करने के लिए कहा गया। इसी वीडियो कॉल को रिकॉर्ड कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अश्लील वीडियो बनाकर बदनाम करने की धमकी दी

थाना अछनेरा के प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक ने बताया कि आरोपी वीडियो और फोटो को अश्लील बनाकर बदनाम करने की धमकी दे रहा था। अधिकारी से कभी दस हजार रुपये तो कभी 60 हजार रुपये की मांग की गई। इससे अधिकारी परेशान हो गए। 

उन्होंने जुलाई में एसएसपी बबलू कुमार से शिकायत की। इस मामले में साइबर सेल ने जांच की। फेसबुक आईडी को बंद करा दिया गया। फेसबुक से जानकारी पर आरोपी बल्देव सिंह को पकड़ लिया गया। वह अकोला का ही रहने वाला अधिकारी का पड़ोसी निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपी ने छोड़ दी है सेना की नौकरी

थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक ने बताया कि आरोपी बल्देव सिंह और वायुसेना अधिकारी के घर पड़ोस में हैं। दोनों रिश्ते में चचेरे भाई भी लगते हैं। बल्देव सिंह स्नातक है। वह फौज में भर्ती हो गया था। जम्मू कश्मीर में भी तैनात रहा था। मगर, काफी समय से नौकरी पर नहीं जा रहा है। 

आरोपी के खिलाफ थाना कागारौल में आईटी एक्ट और चौथ मांगने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उसके पास से मोबाइल बरामद किया गया है। पुलिस टीम में थाना अछनेरा के प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक, साइबर सेल के प्रभारी सुल्तान सिंह, सिपाही बबलू कुमार, विजय तोमर, इन्तजार और जितेन्द्र बाबू हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें