फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को आखिरी सांस तक कैद, कोर्ट ने कहा- यह राक्षसी प्रवृति का व्यक्ति है

Sat, 17 Oct 2020 12:32 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • दुष्कर्म का मामला : बच्ची को घर से गोद में खिलाने के बहाने ले गया था
  • बच्ची के पिता को धमकी देने के जुर्म में दरिंदे के भाई को चार साल कारावास
विज्ञापन
कोर्ट ने दरिंदगी करने वाले को दी कड़ी सजा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बल्केश्वर क्षेत्र में 15 अक्तूबर 2019 को दो साल की मासूम से दरिंदगी करने के दोषी पाए गए होरी लाल उर्फ नरेश (28) को शुक्रवार को आखिरी सांस तक जेल में रखने की सजा सुनाई गई। स्पेशल जज (पॉक्सो एक्ट) वीके जायसवाल ने उस पर एक लाख का अर्थदंड भी लगाया है। उसके घर शिकायत लेकर पहुंचे बच्ची के पिता को धमकी देने के दोषी उसके बड़े भाई नारायण सिंह को चार साल कारावास की सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक विमलेश आनंद ने बताया कि जूता कारीगर नरेश बच्ची को शाम सात बजे उसके घर से यह कहकर ले गया था कि खिलाने लिए ले जा रहा है। बच्ची के पिता से उसकी जान पहचान थी, इसलिए घर में आना जाना था। वह जब पौने आठ बजे उसे छोड़कर गया तो बच्ची लहूलुहान थी और रो रही थी। मां ने इस बारे में पति को बताया तो वह शिकायत लेकर नरेश के घर पहुंचा।


उसके भाई नारायण सिंह ने उसे धमकी दी कि चुपचाप चला जा, अगर पुलिस से शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा। अगले दिन 16 अक्तूबर को बच्ची के पिता ने न्यू आगरा थाना में रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद ही पुलिस ने नरेश और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया। विमलेश आनंद ने बताया कि उन्होंने अभियुक्त के लिए फांसी की सजा की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

टिप्पणी : यह राक्षसी प्रवृति का व्यक्ति है...

जज ने सजा सुनाते हुए टिप्पणी की है कि दो साल की बच्ची खिलौने की तरह है, उसके साथ दुष्कर्म की कोई सोच भी कैसे सकता है। अभियुक्त के दुष्कृत्य से पूरा समाज शर्मसार हुआ है। यह राक्षसी प्रवृति का व्यक्ति है, उसे समाज के बीच रहने का अधिकार नहीं है।

तीन दिन में चार्जशीट, एक साल में सजा

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि इस मामले में तीन दिन के भीतर ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई थी। अभियोजन पक्ष की ओर से छह गवाह पेश किए। गवाही में देरी नहीं हुई। इसी की नताजी है कि एक साल में ही सजा सुना दी गई।

शादी की तैयारी कर रहा था दुष्कर्मी

नरेश की शादी भाई नारायण सिंह की साली से तय हो चुकी है। वह इसकी तैयारी कर रहा था। नारायण सिंह की शादी 30 जून को हुई है। सजा सुनाए जाते वक्त उसकी पत्नी और मां कोर्ट में मौजूद रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें