फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हां, संजीव रस्तोगी ने ही मारी थी मेरे पति को गोली’

Thu, 30 Jun 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
राजकुमार लालवानी की पत्नी ने दर्ज कराया पुलिस को बयान - फोटो : file photo
विज्ञापन
भरतपुर हाउस गोलीकांड में मारे गए जूता कारोबारी राजकुमार लालवानी की पत्नी निर्मला ने बुधवार को बयान दर्ज करा दिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्होंने लिखित बयान में कहा है कि संजीव रस्तोगी ने उनके सामने पति को गोली मारी थी। राजकुमार की हत्या के केस में पुलिस इस बयान को बेहद अहम मानकर चल रही है। जल्द ही निर्मला का मजिस्ट्रेट के सामने भी बयान दर्ज कराया जाएगा। इसी बयान के आधार पर पुलिस संजीव की गिरफ्तारी करेगी।
विज्ञापन

इससे पहले पुलिस तीन बार भरतपुर हाउस में निर्मला का बयान दर्ज करने के लिए उनकी कोठी में जा चुकी थी। 20 जून की दोपहर 12:30 बजे हुई इस वारदात की इकलौती चश्मदीद निर्मला ही हैं। इस गोलीकांड में राजकुमार की मौत हो गई थी, जबकि उनके सराफ दोस्त संजीव रस्तोगी घायल हुए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि निर्मला ने बयान में कहा है कि उनके सामने ही संजीव और उनके पति में झगड़ा हुआ। काफी तेज आवाज आ रही थी। वे पहुंची तो संजीव ने उनके सामने ही पति को गोली मारी। उसने ही रिवाल्वर कार के बोनट पर रखा था। हालांकि निर्मला ने इस बारे में मीडिया को कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया है। पुलिस अफसर भी सिर्फ इतना ही बता रहे हैं कि उनका बयान दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


‘मैं गागा को नहीं जानती’
पुलिस सूत्रों ने बताया कि निर्मला ने स्वदेश कुमार उर्फ गागा के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वह उसे नहीं जानती हैं। बता दें, राजकुमार की हत्या मामले में गागा साजिश रचने का नामजद आरोपी है। वह डिब्बा कारोबारी है। हत्या की वजह यही डिब्बा कारोबार माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि राजकुमार को इसमें घाटा हुआ था।

लेकिन गागा को राहत नहीं
आगरा। निर्मला ने भले ही गागा के खिलाफ बयान न दिया हो, लेकिन उसे राहत मिलने वाली नहीं। पुलिस ने उसके खिलाफ साक्ष्य जुटा लिए हैं। संजीव ने भरतपुर हाउस के रजिस्टर में एंट्री गागा के नाम से ही की थी। गागा, संजीव और राजकुमार की कॉल डिटेल से भी कई जानकारी मिली हैं। इसके अलावा इनके बीच लेन-देने की बात भी आई हैं। पुलिस को उम्मीद है कि संजीव से पूछताछ होते ही गागा के खिलाफ ठोस साक्ष्य मिल जाएंगे।
विज्ञापन



पुलिस ने निर्मला देवी का बयान दर्ज किया है। यह इस केस में काफी महत्वपूर्ण है। इससे पुलिस की जांच को गति मिलेगी। - सुशील घुले ( एसपी सिटी )
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें